जानिए क्या है क्रिस गेल के डांस का सच, क्या वाकई सपना चौधरी के गाने पर लगाए थे क्रिकेटर ने ठुमके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । कुछ दिन पहले क्रिकेटर क्रिस गेल का डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वो हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के सुपरहिट सॉन्ग "तेरी आंख्या का यो काजल" पर जमके ठुमके लगा रहे थे। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आया, लेकिन आखिर इस वीडियो में सच्चाई कितनी है। क्या वाकई क्रिस गेल ने सपना के गाने पर डांस किया था? इस बात का पता तब चला जब इस वीडियो की पड़ताल की गई। दरअसल इस वीडियो में क्रिस गेल इंडियन सॉन्ग पर डांस तो कर रहे है, लेकिन ये गाना सिंगर सपना चैधरी का नहीं है। बल्कि वो तो बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म "रईस" के गाने "लैला मैं लैला" सॉन्ग पर थिरक रहे हैं।
ये भी पढ़े- क्रिस गेल ने फिर बनाया तूफानी शतक, T-20 में लगाए 800 छक्के
अब सवाल ये उठता है कि इतना बड़ झूठ सोशल मीडिया पर वायरल कैसे हुआ? आपको जानकर हैरानी होगी कि सपना ने खुद इस वीडियो को पेस्ट किया था, लेकिन उन्हें भी नहीं पता था कि क्रिस के इस डांस वीडियो के साथ छेड़-छाड़ की गई है और उन्होंने अनजाने में गलत वीडियो पोस्ट कर दिया। सपना ने वीडियो पोस्ट करते वक्त लिखा था, "देखिए मुझे इंटरनेट पर क्या मिला, क्रिस गेल आप वाकई कमाल के डांसर हैं।"
ये भी पढ़े- सपना चौधरी के गाने पर क्रिस गेल का डांस, वीडियो ने मचाया धमाल
गौरतलब है कि तबरीबन 8 महीने पहले क्रिस ने इस अंदाज में डांस किया था, लेकिन सपना चौधरी के गाने नहीं बल्कि सनी लियोन के गाने लैला पर।
Created On :   29 April 2018 11:16 AM IST