धोनी ने एक मैच में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास, भारतीय खिलाड़ियों को पछाड़ा

ms dhoni becomes first indian wicketkeeper to take 300 catches in odi history
धोनी ने एक मैच में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास, भारतीय खिलाड़ियों को पछाड़ा
धोनी ने एक मैच में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास, भारतीय खिलाड़ियों को पछाड़ा
हाईलाइट
  • MS ने यह कारनामा लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में किया।
  • धोनी वनडे इतिहास में 300 कैच लेने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया है।

डिजिटल डेस्क, लॉर्ड्स। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया है। धोनी वनडे इतिहास में 300 कैच लेने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में किया। धोनी ने इस मैच में उमेश यादव की गेंद पर जॉस बटलर का कैच लपकर विकेट के पीछे 300 कैच लेने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
 

 

 

धोनी ने  वनडे क्रिकेट में बनाए 10 हजार रन
महेंद्र सिंह धोनी ने  वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का भी रिकॉर्ड कायम कर दिया है। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में लॉर्ड्स के मैदान पर शानदार पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया है। मैच में जब धोनी बल्लेबाजी करने उतरे तो 10 हजारी बनने के लिए उन्हें 33 रनों की दरकार थी, जिसे उन्होंने भारतीय पारी के 43वें ओवर में प्लंकेट की गेंद पर एक रन लेकर पूरा किया। उन्होंने 320 मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की है। वह वनडे में 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के 12वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन हैं।


महेंद्र सिंह धोनी का यह 320वां मैच था। इसी दौरे पर धोनी T-20 क्रिकेट में 50 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर भी बने हैं। 93वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम की। T-20 में धोनी के बाद दूसरे पायदान पर वेस्ट इंडीज के दिनेश रामदीन हैं, जिन्होंने 34 कैच पकड़े हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक ने 30 कैच लपके हैं।

 


धोनी ने अब तक वनडे इतिहास में 107 स्टंप भी किए हैं। धोनी ने कुल मिलाकर वनडे क्रिकेट में विकेट के पीछे अब तक 407 शिकार किए। वर्ल्ड की बात करें तो शिकार करने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी फिलहाल चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। उन्होंने सिर्फ 287 मैचों में 472 शिकार किए हैं, जिसमें 417 कैच और 55 स्टंपिंग शामिल हैं। इनके बाद साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर मार्क बाउचर दूसरे नंबर पर आते हैं। बाउचर ने 295 मैचों में 402 कैच लपके हैं। धोनी से एक पायदान ऊपर यानि तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा काबिज हैं। इस श्रीलंकाई विकेटकीपर ने 404 मैचों में 383 कैच लपके हैं।



कैच के मामले में वर्ल्ड के टॉप-10 विकेटकीपर


1. एडम गिलक्रिस्ट  472 
2. मार्क बाउचर  402 
3. कुमार संगकारा  383 
4. एमएस धोनी  300 
5. ब्रेंडन मैकलम  227 
6. मोइन खान  214 
7. इयान हिली  194 
8. जेफ डुजॉन  183 
9. राशिद लतीफ  182 
10. दिनेश रामदीन  181

Created On :   14 July 2018 2:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story