IPL 2019: फाइनल में चेन्नई के सामने मुंबई, जानें किसका पलड़ा है भारी

mumbai indians vs chennai super kings, IPL final match, rohit sharma records in ipl, ms dhoni records, ipl season final match
IPL 2019: फाइनल में चेन्नई के सामने मुंबई, जानें किसका पलड़ा है भारी
IPL 2019: फाइनल में चेन्नई के सामने मुंबई, जानें किसका पलड़ा है भारी

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग 49 दिन और 59 मैचों के बाद अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच गया है। 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में तीन-तीन बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आपस में भिड़ेंगी। मुंबई ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में धोनी की सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर चैन्नई ने फाइनल मुकाबले में अपनी एंट्री कर ली है। एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर अपनी जगह बनाई थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली की टीम का पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। 

बता दें कि आईपीएल का ये 12वां सीजन से है इससे पहले दोनों टीम के रिकॉर्ड की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2018 और 2019 में फाइनल तक सफर तय किया है। जिसमें से 2010, 2011 और 2018 में उसे खिताबी जीत हासिल हुई है,जबकि चार बार धोनी की सेना उप-विजेता रह चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मुंबई इंडियंस का नंबर आता है जिसने पांच बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई इंडियंस 2010, 2013, 2015 और 2017 में फाइनल तक सफर तय कर चुकी है। जिसमें से 2010 के आईपीएल फाइनल को छोड़ दें तो बाकी तीन बार (2013,2015,2017) उसे खिताबी जीत हासिल हुई है। फाइनल में दोनों टीम के रिकॉर्ड की बात की जाए तो मुंबई ने चेन्नई को फाइनल में दो बार मात दी है। जबकि चेन्नई सिर्फ एक बार ही फाइनल में मुंबई को हराया है। इस बार चेन्नई के पास चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने के साथ मुंबई को फाइनल में दो बार हराकर हिसाब बराबर करने का मौका है। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के दस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और वह रिकॉर्ड आठ बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही। इनमें से तीन बार वह चैंपियन बनी है। मुंबई इंडियंस पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। तीन बार उसे खिताबी जीत हासिल हुई है। आईपीएल में यह चौथा अवसर होगा जब मुंबई और चेन्नई फाइनल में आमने-सामने होंगे। आईपीएल फाइनल की बात करें तो मुंबई का पलड़ा चेन्नई पर भारी रहा है।चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा बार आईपीएल फाइनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी है। महेंद्र सिंह धोनी रिकॉर्ड 9वीं बार आईपीएल फाइनल खेलेंगे। धोनी के बाद सुरेश रैना आते हैं जिन्हें 7वीं बार आईपीएल फाइनल खेलने का मौका मिला है।

Created On :   11 May 2019 5:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story