- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- Odisha Chief Minister gave prize money to women and men hockey players of the state
दैनिक भास्कर हिंदी: ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य के महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों को दी इनामी राशि
हाईलाइट
- राज्य की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की इनामी राशि से किया सम्मानित
- पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के दो हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपए की इनामी राशि
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर (ओडिशा)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया। भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल ओडिशा की सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, निलिमा मिंज और दीप ग्रेस खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2018 में खेले गए हॉकी मैच में टीम को सिल्वर जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 20 साल बाद सिल्वर जीता है। इन चार महिला हॉकी खिलाड़ियों के अलावा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के दो हॉकी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपए की इनामी राशि का चेक सौंपा गया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2018 में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में तीन बार की चैंपियन चीन को 1-0 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन टीम जापान से फाइनल मुकाबले में 2-1 से हार गई और भारत को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 20 साल बाद सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
भारतीय पुरुषों की हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय पुरुषों की हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0, जापान को 8-0, कोरिया को 5-3 और श्रीलंका को 20-0 से पराजित करके भारी जीत दर्ज कर अपने एशियन गेम्स के अभियान को मजबूती से शुरू किया था। हालांकि, भारत सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशियाई टीम से हार गया। भारत मलेशिया से शूट-आउट में 6-7 से हारा था।
भारत अंक तालिका में 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज कुल 69 पदक के साथ 8वें स्थान पर रहा। वहीं चीन, जापान और दक्षिण कोरिया अंक तालिका में टॉप-3 पर रहे। चीन 132 गोल्ड, 92 सिल्वर और 65 ब्रॉन्ज कुल 289 पदक के साथ पहले स्थान पर रहा। भारत ने इस एशियन गेम्स में 69 पदक हासिल कर 2010 के एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा। 2010 इंचियोन एशियन गेम्स में भारत 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज कुल 65 पदक के साथ 6वें स्थान पर रहा था। इसके अलावा भारत ने एशियन गेम्स में अपने 67 साल पुराने सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। भारत 1951 के एशियन गेम्स में 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज कुल पदक 51 के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल और कुल पदक जीतने के हिसाब से भारत का इस बार का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नौकरी नहीं है, चाय बेचकर घर चला रहा है एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीतने वाला यह खिलाड़ी
दैनिक भास्कर हिंदी: एशियन गेम्स : 804 सदस्यीय भारतीय दल जाएगा इंडोनेशिया, 36 खेलों में भाग लेंगे 572 खिलाड़ी
दैनिक भास्कर हिंदी: एशियाई खेल सिर्फ ट्रेलर, 2020 रियो ओलंपिक में पूरी फिल्म दिखेगी- थल सेना अध्यक्ष
दैनिक भास्कर हिंदी: ISSF World Championship: सौरभ ने एशियन गेम्स के बाद फिर साधा गोल्ड पर निशाना, अर्जुन ने जीता ब्रॉन्ज
दैनिक भास्कर हिंदी: Asian Games 2018: भारतीय महिलाओं और पुरुषों की हॉकी टीम का हुआ भव्य स्वागत