ओलम्पिक को स्थगित कर देना चाहिए : निक कोवार्ड

By - Bhaskar Hindi |21 March 2020 6:30 PM IST
ओलम्पिक को स्थगित कर देना चाहिए : निक कोवार्ड
हाईलाइट
- ओलम्पिक को स्थगित कर देना चाहिए : निक कोवार्ड
लंदन, 21 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेट ब्रिटेन एथलेटिक्स के चेयरमैन निक कोवार्ड ने कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक को स्थगित करने की अपील की है।
कोवार्ड ने बीबीसी से कहा, जहां है उसे वहीं छोड़ देना चाहिए, यहां काफी दबाव बन रहा है। इस पर अब ध्यान देना चाहिए।
ओलम्पिक का आयोजन इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होना है। आयोजक इन खेलों की मेजबानी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसके एवज में उन्हें खिलाड़ियों से आलचोनाओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कोरोनावायरस के कारण कई ओलम्पिक क्वालीफायर टूर्नामेंट रद्द हो रहे हैं।
जापान ओलम्पिक समिति (जेओसी) की एक सदस्य ने ओलम्पिक को स्थगित करने की बात कही थी।
Created On :   21 March 2020 6:30 PM IST
Next Story