जलगांव में एक कोरोना पीड़ित ने तोड़ा दम, अहमदनगर में 6, औरंगाबाद में 2, हिंगोली में एक पॉजिटिव

One corona victim died in Jalgaon 6 in Ahmednagar 2 in Aurangabad  one positive in Hingoli
जलगांव में एक कोरोना पीड़ित ने तोड़ा दम, अहमदनगर में 6, औरंगाबाद में 2, हिंगोली में एक पॉजिटिव
जलगांव में एक कोरोना पीड़ित ने तोड़ा दम, अहमदनगर में 6, औरंगाबाद में 2, हिंगोली में एक पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क,औरंगाबाद । जलगांव के एक 63 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की गुरुवार दोपहर मौत हो गई। उसका फल बिक्री का व्यवसाय था। उसे उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की भी परेशानी थी। मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट बुधवार देर रात को ही जिला सरकारी वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल प्रशासन को प्राप्त हुई थी। इसके साथ ही अहमदनगर में गुरुवार सुबह छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने से यहां अब कोरोना मरीजों की संख्या आठ से बढ़कर 14 हो गई है। इसके अलावा औरंगाबाद में अलग-अलग परिसर में एक 55 वर्षीय महिला एवं एक 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला का पति दिल्ली से लौटा था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मानी जा रही है।

 हिंगोली में एक बसमत निवासी व्यक्ति की कोरोना वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से हिंगोली के एक व अहमदनगर के दो लोग दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शहर लौटे थे। अहमदनगर में पॉजिटिव पाए गए छह मरीजों में दो विदेशी हैं, जो इंडोनिशिया व जिबूती से आए थे। इस बीच हिंगोली के जिला सरकारी अस्पताल में चार और मरीजों को कोरोना से प्रभावित होने के संदेह में भर्ती कराया गया है जिसमें से कुछ मरीज बसमत के उक्त कोरोना वायरस प्रभावित मरीज के संपर्क में भी रहे हैं। चार अन्य मरीजों में एक 11 वर्ष की लड़की है। दूसरा मरीज कजाकिस्तान से आया है जिसके भाई में भी बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। 

बीदर में एक साथ मिले 11 पॉजिटिव

कर्नाटक के बीदर में बुधवार देर रात 28 में से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिलाधिकारी डॉ. एचआर महादेवा ने बताया कि इन मरीजों में बीदर ओल्ड सिटी के 9, बसवकल्याण का एक और मन्नैखेली ग्राम का एक मरीज शामिल है। इनमें से दो मरीज हाल ही में विदेश से लौटे हैं और एक हैदराबाद से लौटा था।

Created On :   2 April 2020 4:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story