- कृषि कानूनों पर किसानों का 58वें दिन भी प्रदर्शन जारी है, ऐसे में किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है।
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को पूरे देश में मनाई जाएगी।
- सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 60 अंक नीचे
- नर्मदा नदी में गंदे पानी और मैला का मिलना चिंताजनक : केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल
- यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का ऐलान, 3 फरवरी से होंगे इम्तिहान
बर्मिंघम-2022 की तारीखों में एक दिन का बदलाव

हाईलाइट
- बर्मिंघम-2022 की तारीखों में एक दिन का बदलाव
लंदन, 11 जून, (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तारीखों में एक दिन का बदलाव किया है। पहले यह खेल 27 जुलाई से सात अगस्त के बीचे खेले जाने थे, लेकिन अब यह खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे।
सीजीएफ ने एक बयान में कहा, सीजीएफ और बर्मिघम 2022 की आयोजन समिति का यह संयुक्त ऐलान कोविड-19 के कारण अंतर्राष्ट्रीय खेल कैलेंडर में आए बदलावों के चलते आया है।
उद्घाटन समारोह की तारीखों में बदलाव हाल ही में दोबारा पुनिर्धारित किए गए यूईएफए महिला फुटबाल चैम्पियनशिप के कार्यक्रम में संभावित सेमीफाइनल की तारीखों में टकराव को रोकने के लिए किया गया है।
बर्मिघम-2022 खेल इतिहास में पहले ऐसे खेल होंगे जिनमें महिलाओं द्वारा पदक जीतने की संख्या ज्यादा होगी।
सीजीएफ के अध्यक्ष डेम लुइस मार्टिन ने कहा, इस मुश्किल स्थिति में, हम इस बात को लेकर खुश हैं कि हम साझेदारी में रहते हुए काम कर रहे हैं ताकि राष्ट्रमंडल खेल हो सकें।
बर्मिघम-2022 के चेयरमैन जॉन क्रैबेट्री ने कहा, कोविड-19 का अगले कुछ वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय खेल कैलेंडर पर असर रहेगा। चीजों को दोबारा तैयार करने की जरूरत होगी और हमने कुछ सप्ताह अन्य संगठनों के साथ काम कर इस बात को जानने की कोशिश की है कि इन बदलावों का बर्मिघम-2022, खिलाड़ियों, हमारे दर्शकों और टीवी पर इन्हें देखने वाले लोगों, हमारे साझेदारों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।