प्रोमिला और मुस्कान ने तीरंदाज़ी में जीता स्वर्ण पदक  

promila and  muskaan won gold medal in archery asian cup
प्रोमिला और मुस्कान ने तीरंदाज़ी में जीता स्वर्ण पदक  
प्रोमिला और मुस्कान ने तीरंदाज़ी में जीता स्वर्ण पदक  
हाईलाइट
  • 2001 से इस प्रतियोगिता में रिकर्व और कंपाउंड शामिल किया गया था।
  • सबसे पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में किया गया था।
  • एशियाई आर्चरी चैंपियनशिप की शुरुआत 1980 में की गयी थी।
  • कंपाउंड फाइनल में मुस्कान ने मलेशिया की जकारिया नाधिराह को 139-136 से हराया।
  • बैंकॉक में तीरंदाजी एशिया कप में भारत की मुस्कान किरार और प्रमिला डिमरी ने महिलाओं के कंपाउंड और रिकर्व इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीता।
  • मुस्कान क

 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।बैंकॉक में तीरंदाजी एशिया कप में भारत की मुस्कान किरार और प्रमिला डिमरी ने महिलाओं के कंपाउंड और रिकर्व इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीता।मुस्कान किरार मध्य प्रदेश से है जो कि महज 17 साल की हैं। इन्होंने भोपाल की आर्चरी अकादमी से ट्रेनिंग ली है। कंपाउंड फाइनल में मुस्कान ने मलेशिया की जकारिया नाधिराह को 139-136 से हराया।मधु विद्वान और गौरव त्रम्बक लाम्बे ने भी महिलाओं और पुरुषों के रिकर्व इवेंट्स में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों की लिस्ट में एक और पदक जोड़ा। 

 

Image result for promila and muskaan won gold medal in archery asian cup

 

हालांकि प्रोमिला ने रूस की एरडीनेवा नतालया को 7-3 से रिकर्व फाइनल में हराया। वही विद्वान ने मंगोलिया के एंटनगेरल एंखातुया को 6-5 से हराया और लाम्बे ने मलेशिया के कमरुद्दीन हाजिक को पराजित किया। जिसके लिए उन्हें ब्रॉन्ज मैडल से नवाजा गया। इन सभी के बीच में यश्वी उपाध्याय, दिव्या धायल और अनिल ने क्वार्टर फाइनल्स में अपनी जगह बनायीं।

 

Image result for asian archery championship

 

एशियाई आर्चरी चैंपियनशिप की शुरुआत 1980 में की गयी थी। सबसे पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत में किया गया था। 2001 से इस प्रतियोगिता में रिकर्व और कंपाउंड शामिल किया गया था। 

Created On :   9 March 2018 8:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story