तलाक की खबरों के बीच सानिया-शोएब का बड़ा ऐलान, नए शो में एक साथ आएंगे नजर, फैंस हुए कन्फ्यूज, दिए ऐसे रिएक्शन

Sania-Shoaibs big announcement amid divorce news, will be seen together in a new show, fans told publicity stunt
तलाक की खबरों के बीच सानिया-शोएब का बड़ा ऐलान, नए शो में एक साथ आएंगे नजर, फैंस हुए कन्फ्यूज, दिए ऐसे रिएक्शन
सानिया-शोएब के अलगाव की खबरें हकीकत या अफवाह! तलाक की खबरों के बीच सानिया-शोएब का बड़ा ऐलान, नए शो में एक साथ आएंगे नजर, फैंस हुए कन्फ्यूज, दिए ऐसे रिएक्शन
हाईलाइट
  • शो का नाम द मिर्जा मलिक शो है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सानिया के सोशल मीडिया पर किए हालिया पोस्टों के बाद दोनों के बीच दूरियों की खबरों को हवा मिली थी। पाकिस्तान की कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया था कि दोनों एक दूसरे अलग रह रहे हैं और उनके बीच तलाक प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा खबर थी कि पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस आयशा उमर के शोएब के साथ अफेयर चल रहा है जो कि इस कपल के अलग होने का मुख्य कारण है। लेकिन, इन सभी खबरों के बीच सानिया और शोएब ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है जिससे उनके फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं। दरअसल यह कपल जल्द ही एक टॉक शो में साथ नजर आने वाला है। 

ओटीटी पर होगा शो का प्रसारण

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by UrduFlix (@urduflixofficial)

सानिया और शोएब का ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिकस पर प्रसारित होगा। चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी शेयर की। शो का नाम "द मिर्जा मलिक शो" है। 12 नवंबर की देर रात इसका पोस्टर शेयर किया गया। इस पोस्टर में सानिया और शोएब एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे बुर्ज खलीफा दिखाई दे रहा है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है,  ‘द मिर्जा मलिक शो जल्द ही केवल उर्दूफ्लिक्स पर। बता दें सानिया और शोएब इस समय दुबई में हैं। 

यूजर्स ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

कपल के इस नए ऐलान के बाद उनके फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं। एक फैन ने लिखा क्या "पिछले दिनों आईं दोनों के अलगाव की खबरें महज अफवाह थीं? क्या यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट था? सानिया को ऐसा नहीं कर चाहिए था।" जबकि एक फैन ने लिखा "बहुत अच्छा लगा सुनकर, साथ रहो, शोएब के साथ किसी और को देखना अच्छा नहीं लगेगा। सानिया ही उनके लिए सही हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हो सकता है दोनों के इन शो की शूटिंग उनके बीच तलाक की खबरों के पहले शूट कर लिया गया हो। दोनों ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसके बारे में कुछ शेयर नहीं किया है।"

गौरतलब है कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा इजहान भी है, जिसके जन्म साल 2018 में हुआ था। 

Created On :   13 Nov 2022 12:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story