तारीफ: विलियम्सन ने धोनी को विशेष व्यक्ति बताया

Williamson called Dhoni a special person
तारीफ: विलियम्सन ने धोनी को विशेष व्यक्ति बताया
तारीफ: विलियम्सन ने धोनी को विशेष व्यक्ति बताया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें एक खास व्यक्ति बताया है। विलियम्सन ने धोनी के विचलित हुए बिना खेल पर ध्यान देने के अनोखे तरीके के बारे में भी बात की। विलियम्सन ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, आप एक सीरीज समाप्त कर सकते हैं और फिर जल्द ही बात कर इसका राज जान लेते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि वह (धोनी) इसे बेहद सहजता से लेते हैं और खेल की ही तारीफ करते हैं।

विलियम्सन ने कहा, ऐसा लगता है कि वह याद रखते हैं कि क्या महत्वपूर्ण है और वह उन चीजों से दूर रहते हैं जो उन्हें विचलित करने वाली हो सकती हैं। वह इस बात पर ध्यान देते हैं कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह एक विशेष व्यक्ति हैं। 38 वर्षीय धोनी ने भारत के लिए अब तक 350 वनडे और 98 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10773 और 1617 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है।

 

Created On :   9 Jun 2020 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story