- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा...
मध्य प्रदेश समाचार: देवास में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,तीन की मौत कई लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां,बचाव कार्य जारी
डिजिटल डेस्क,देवास। मध्यप्रदेश में देवास के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के साथ जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, हादसा स्थल पर बचाव कार्य जारी है।
जिन तीन मजदूरों की मौत हुई है, उनके नाम धीरज ,सनी और सुमित बताए जा रहे है। विस्फोट, देवास के एबी रोड स्थित टोंककला इलाके में संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुआ। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाके की आवाज आई, तेज धमाके से फैक्ट्री के भीतर भी अफरा-तफरी मच गई। सीएम डॉ मोहन यादव ने जिला प्रभारी व डिप्टी सीएम देवड़ा के साथ कुछ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घटना के जांच के आदेश भी दिए है, साथ ही सीएम ने राज्य सरकार की ओर से मृतक परिजनों को चार -चार लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
डीप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है कि प्रभार जिले देवास के टोंक कला में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना की सूचना दु:खद है। मैंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर चर्चा की है, प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर है। मैं स्वयं भी देवास पहुंच रहा हूं। दुर्घटना में हताहतों के लिए तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन पूरी शक्ति से राहत और बचाव कार्य में जुटे है।
यह भी पढ़े -चीन पटाखा प्लांट धमाका मामले में मौत का आंकड़ा 37 पहुंचा, 51 घायलों में पांच की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास इलाकों के घरों की दीवारें हिल गई, लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि विस्फोट के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे।
राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
Created On :   14 May 2026 12:55 PM IST












