बिहार: दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, यातायात पर विशेष निगाह

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, यातायात पर विशेष निगाह
  • बिहार में दुर्गा पूजा और विजयादशमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए
  • बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पर भी विशेष निगाह रखी जा रही

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में दुर्गा पूजा और विजयादशमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पर भी विशेष निगाह रखी जा रही है। राजधानी पटना में सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी को भीड़ होने की पूरी संभावना है। पटना में दुर्गा पूजा के मौके पर 1,378 से अधिक पंडाल बनाए गए हैं। जबकि, पूरे प्रदेश में इस वर्ष 15,559 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक इस वर्ष दुर्गा पूजा के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पटना जिले में लगभग 2,000 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों, बिहार विशेष सैन्य पुलिस की सात कंपनी और होम गार्ड के 1,200 जवानों को 28 अक्टूबर तक तैनात किया गया है।

इसके अलावा 38 स्थानों पर ड्रोन से पूजा पंडालों में आने वाली भीड़ पर निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी से भी भीड़ पर निगाह रखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर तत्काल कारवाई का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा अफवाह फैलाने वालों पर भी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा बताया गया है कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रदेश भर में 20 हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षा बलों को लगाया गया है। प्रदेश भर में विजयादशमी के दिन 16 स्थानों पर रावणवध का कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सूचना है। इस बीच, यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारी की गई है। इसके लिए एनसीसी कैडेट को भी लगाया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Oct 2023 1:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story