Chhath Puja 2025: बिहार में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार पुलिस ने विधानसभा चुनाव के साथ-साथ छठ की तैयारियां शुरू कर दी है। पटना जिला प्रशासन ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। इसमें जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी समेत कई अन्य पदाधिकारियों शामिल हुए। इस दौरान महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
छठ पूजा की तैयारियां हुई तेज
पटना जिले में गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों को मिलाकर करीब 550 घाटों पर छठ का त्योहार मनाया जाता है। वहीं, दानापुर से पटना सिटी तक की बात करे तो लगभग 108 गंगा घाट होते हैं। वहीं, पटना नगर निगम क्षेत्र में करीब 45 पार्क एवं 63 तालाब बने है। इनमें भी छठ मनाई जाती है। इसी को ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन, पटना एवं नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी है।
जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
इस में जिलाधिकारी ने बताया कि इस छठ के त्योहार के आयोजन को सफल बनाने के लिए सुगम पहुंच रास्ते, प्रकाश की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, अग्निशमन की व्यवस्था, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वाच टावर एवं नियंत्रण कक्षों पर ध्यान देना जरूरी है। इसके साथ ही कहा कि पार्किंग व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
इन व्यवस्थाओं पर दिया जोर
इनके अलावा छठ व्रतियों एवं भक्तों के लिए सुविधा-युक्त व्यवस्था घाटों पर होनी चाहिए, जिसमें समुचित संख्या में शौचालय, यूरिनल, स्वच्छ पेयजल, चेंजिंग रूम, यात्री शेड जैसी कई व्यवस्थाओं पर ध्यान देना होगा। इसके लिए उन्होंने पदाधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चिक करने के आदेश दिए हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि नगर निकाय, जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, प्रशासन, विद्युत, भवन निर्माण विभाग, पथ निर्माण, पुल निर्माण, अग्निशमन सहित सभी विभाग आपस में तालमैल बनाकर रखे।
Created On :   10 Oct 2025 1:40 AM IST