उत्तर प्रदेश न्यूज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निशाने पर बरेली कलेक्टर, हिंसा को लेकर दे दी ये चेतावनी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निशाने पर बरेली कलेक्टर, हिंसा को लेकर दे दी ये चेतावनी
अखिलेश यादव ने कहा सरकार और प्रशासन की फेलियर की वजह से बरेली में दंगा हुआ है। जब पहले से ही इसके बारे में बताया गया था तो यह सब कैसे हो गया। यह प्रशासन ने जानबूकर करवा रहा है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बरेली में हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बरेली के डीएम अविनाश सिंह के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। यह बात तब शुरू हुई जब अखिलेश यादव को बरेली के रास्ते रामपुर जाने से रोक गया था। उन्होंने यह बात गुरूवार को लखनऊ में पार्टी मुख्याल में प्रेस कांफ्रेंस करने के दौरान यह बात कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं बरेली के रास्ते रामपुर जाना चाहता था। लेकिन प्रशासन ने मुझे रोकने की पूरी कोशिश की थी। कि हम बरेली में दाखिल होने से पहले ही वापस चले जाएं। कितनी बार मुंझे वापस लौटाया गया है। कई दौर की बात-चीत के बाद यह रास्ता निकला है। अखिलेश यादव ने कहा सरकार और प्रशासन की फेलियर की वजह से बरेली में दंगा हुआ है। जब पहले से ही इसके बारे में बताया गया था तो यह सब कैसे हो गया। यह सब प्रशासन ने जानबूझकर कराया है। वहीं बरेली के डीएम अविनाश सिंह पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा ये वही लोग हैं। जो भाजपा के लिए जिले भर में माहौल तैयार करते रहते हैं। और पद पर रहकर राजनीतिक लाभ दे रहे हैं। अगर इन्हें इतना ही शौक है तो क्यों नहीं चुनाव लड़ते।

अखिलेश ने बरेली डीएम पर कसा तंज

आगे सपा चीफ ने कहा कि ( डीएम अविनाश सिंह ) अंबेडकर नगर में कटेहरी विधानसभा में मुझे हरवाने में इनका बड़ा बड़ा रोल रहा है। कटेहरी में भाजपा को इनकी वजह से ही जीत मिली थी। इसलिए इनकों इनाम मिला है। पहले इनकी तैनाती अंबेडकर जैसे छोटे जिले में थी। वहां से यूपी सरकार ने इन्हें बरेली जैसे बड़े जिले का डीएम बना कर इनको इनाम दिया है। बड़े जिले में किसी डीएम की तैनाती होने पर क्या लाभ मिलता है यह सभी को पता है। आगे सपा नेता ने कहा कि कानपुर में अखिलेश दुबे की घटना पर पर्दा डालने के लिए बरेली विवाद को हवा दी गई थी। ताकि कानपुर का विवाद इसी बहाने दब जाए।

बरेली में क्यो चला बुलडोजर

सपा सुप्रिमों यहीं नहीं रुके वे आगे भी सवालों की बौझार करते गए। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों कानपुर में अखिलेश दुबे के घर पर बुलडोजर कार्रवाही क्यों नहीं हो रही है। और दूसरी तरफ बरेली में घरों को खोज-खोजकर बुलडोजर चलाया जा रहा है। कहा कि कानपुर में बुलडोजर चलने पर कई अधिकारी चले जाएंगे। वहां अधिकारियों में खींचतान मची हुई है। सरकार ने अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कानपुर में बुलडोजर चलाने की बजाय बरेली में चला रही है। एक लेखपाल ने पद पर रहते हुए सौ करोड़ की कमाई है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब एक लेखपाल इतना कमा रहा है तो जिला अधिकारी कितना कमाएंगे। आप समझ लीजिए कि इसके बाद भी बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा है?

Created On :   10 Oct 2025 12:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story