बिहार सियासत: पहले BJP छोड़ कर थामा JDU का हाथ, अब नीतीश से मुंह मोड़ कर RJD में जाने को तैयार! जानें क्यों खफा हैं संतोष कुशवाहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं का पार्टी से नाता तोड़ने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने पार्टी के बाद अब पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी पार्टी को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कुशवाहा 10 अक्टूबर यानि आज ही जेडीयू का हाथ छोड़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थामेंगे। सिर्फ नीतीश कुमार की पार्टी ही नहीं बल्कि चिराग पासवान के दल में भी बगावती रुख देखे जाने की खबरें हैं। सूत्रों का कहना है कि अजय कुशवाहा भी तेजस्वी यादव के साथ हाथ मिला सकते हैं।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के कोलंबिया बयान पर बीजेपी नेताओं ने दी नसीहत, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा पर लगाया जनता को भ्रमित करने का आरोप
क्यों खफा हैं संतोष कुशवाहा?
संतोष कुशवाहा को लगता है कि जेडीयू उन्हें नजरअंदाज कर रही है। यही वजह है कि उन्हें वह पार्टी से मुंह मोड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वह आरेडी के टिकट पर जेडीयू के लेसी सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। आपको बता दें कि, संतोष कुशवाहा साल 2010 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक बने थे। हालांकि 2013 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और जेडीयू में चले आए। लेकिन अब वह जेडीयू भी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं।
कहां से लड़ेंगे अजय कुशवाहा?
सूत्रों के मुताबिक, अजय कुशवाहा को वैशाली विधानसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर खड़े हो सकते हैं।
यह भी पढ़े -जानिए भौगोलिक स्थिति से लेकर सियासी समीकरण और राजनीतिक इतिहास के दिलचस्प से भरी नेपाल से सटी अररिया विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
कब हैं चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरण में आयोजित करवाए जाएंगे। पहले चरण के लिए 6 और दूसरे के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
Created On :   10 Oct 2025 9:31 AM IST