Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की

डिडिजटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य समन्वय समिति के सदस्य-सह-झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता जलेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
यह भी पढ़े -भाजपा नेता तुहिन सिन्हा का आरोप, झारखंड में 2000 करोड़ रुपए का डीएमएफ घोटाला, सीबीआई जांच की मांग
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।
यह भी पढ़े -मुंबई एमवीए प्रतिनिधिमंडल की चुनाव आयोग से मुलाकात, पारदर्शी चुनाव की मांग, 'वोट चोरी' पर जांच की अपील
मालूम हो कि विगत 12 अक्टूबर 2025 को राज्य समन्वय समिति के सदस्य-सह-झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी का निधन हो गया था। जलेश्वरी देवी जी अपने पीछे चार पुत्र एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
Created On :   15 Oct 2025 8:58 PM IST