Heavy rain in Delhi: दिल्ली में आंधी और गरज के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किसानों और नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की दी सलाह

दिल्ली में आंधी और गरज के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किसानों और नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की दी सलाह
देश की राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) शाम को आंधी और गरज के साथ बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) शाम को आंधी और गरज के साथ बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने राज्य की सभी आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (एसडीएमए) को भी अलर्ट भेजा है। इसके साथ ही आईएम डी ने बताया कि मध्य, पूर्वी, नयी दिल्ली, उत्तरी, उत्तरपूर्व, उत्तरपश्चिमी, शाहदरा, दक्षिणी, दक्षिणपूर्वी, दक्षिणपश्चिमी और पश्चिमी जिलों में खराब मौसम भी रह सकता है। खराब मौसम की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से कम से कम 16 फ्लाइट का रूट बदल दिया गया है।

विभाग ने मौसम को लेकर क्या कहा?

मौसम विभाग ने बताया कि खराब मौसम के लिए आम जनता को तैयार रहना चाहिए, क्योंकि इससे सामान्य जीवन बाधित हो सकता है। विभाग का कहना है, "अगले तीन घंटों के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है जिसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।"

दिल्ली में हवा की रफ्तार

शहर के पालम में शाम करीब 7 बजे से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली, जिसकी गति बाद में बढ़कर 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। विभाग ने बताया कि राजधानी में हवा की गति सबसे अधिकतम 68 किलोमीटर प्रतिघंटा मैदान में दर्ज गई। इसके अलावा पूसा में हवा की गति 65 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है।

शहर के कई इलाकों में बिजली गुल

दिल्ली के अन्य भागों की बात की जाए तो लोदी रोड पर 46, इग्नू में 44, नारायणा में 41 और पीतमपुरा में 33 किलोमीटर प्रतिघंटा की तफ्तार से हवा चली। इससे शहर में आंधी के व्यापक प्रभाव को दर्शाती है। तेज हवा चलनी की वजह से राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। इसके साथ ही कामकाज भी प्रभावित हुए हैं।

IMD की चेतावनी

आईएमडी ने कई एडवाइजरी जारी की है। जिसमें नागरिकों से अपील की गई कि वे घरों के भीतर रहे और कमजोर या असुरक्षित ढांचों के नजदीक नहीं पहुंचे। इसके साथ ही विभाग ने लोगों को घरों की खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली के तारों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। वहीं किसानों को अस्थायी काम बंद करने और अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने एवं वाहन चालकों को तेज हवाओं के बीच गाड़ी चलाने के बजाय सुरक्षित जगह पर रूकने की सलाह दी गई है।

Created On :   18 March 2026 10:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story