MP News: IAS संतोष वर्मा को शासन ने दिया नोटिस, ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांत अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर दिए विवादित बयान का तुल पकड़ते जा रहा। गुरुवार को राज्य शासन ने वर्मा के विवादित बयान पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्मा के बयान को सिविल सेवा आचरण के खिलाफ माना है। वर्मा को सात दिन में जवाब देना है।
यह भी पढ़े -वीआईटी की घटना को मंत्री कृष्णा गौर ने बताया प्रबंधन की चूक, छात्रों की सुरक्षा के दिए निर्देश
इधर, वर्मा के बयान पर ब्राह्मण समाज ने गुरूवार को भी भोपाल में विरोध-प्रदर्शन कर पुतला जलाया। वर्मा को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं ब्राहमण समाज ने चेतावनी दी है कि जब तक वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती प्रदर्शन जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। ऐसी टिप्पणी पूरी महिला वर्ग के खिलाफ है। यह महिलाओं का भी अपमान है।
संविधान में समानता के अधिकार का उलंघन है। वर्मा ने रविवार को भोपाल में अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में यह कहा था कि आरक्षण समाप्त हो जाएगा, अगर ब्राह्मण अपनी बेटी उनके बेटे को दान करें। उनकी इस अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश भर में उबाल है। कई संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थानों में आवेदन पत्र दिया है। इसके बाद विभाग ने बुधवार देर रात वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
Created On :   28 Nov 2025 11:24 PM IST












