- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कृषि मंत्री ने कहा ज्यादा लाभ लेने...
MP News: कृषि मंत्री ने कहा ज्यादा लाभ लेने के लिए किसान डाल रहे अधिक खाद, 6 लाख किसान जैविक खेती से जुड़े

- अनाजों को लेकर कृषि मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
- कृषि मंत्री ने कहा ज्यादा लाभ लेने के लिए किसान डाल रहे अधिक खाद
- 6 लाख किसान जैविक खेती से जुड़े
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने शुक्रवार को भोपाल में इंटरनेशनल कॉम्पिटेंस सेंटर फॉर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर के कार्यक्रम में कहा कि, किसानों को उनके जैविक उत्पादों के लिए बाजार मिलना चाहिए। भारत सरकार के जैविक खेती पोर्टल से अब तक मप्र के 6 लाख किसान जुड़े हैं। इकोवा संस्था ने पिछले 21 साल में करीब 3 लाख किसानों को प्रशिक्षण और उत्पाद प्रमाणीकरण से जोड़ा है।
प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब तक लगभग 25 लाख किसानों को 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लाभ मिला है। प्रदेश में लगभग 7.5 लाख किसान ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम किसानों और विक्रेताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और उन्हें बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने वाला कदम है। कंषाना ने कहा किसान अधिक लाभ कमाने के लिए अधिक मात्रा में खाद का उपयोग कर रहे हैं । जिससे स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा । खेती के साथ पशुपालन को भी बढ़ावा देना जरूरी है।
Created On :   23 Aug 2025 4:32 PM IST