MP News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान, कहा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देश में सहकारिता को दी नई दिशा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान,  कहा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देश में सहकारिता को दी नई दिशा
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा आगामी वर्षों में दूध कलेक्शन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंचाने का संकल्प है। मध्यप्रदेश में दूध से आय आधारित अर्थव्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित गौपालक सम्मेलन में वरिष्ठ विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में सहकारिता को नई दिशा दी है। उन्होंने आगे कहा राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में उनकी उपस्थिति प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में सहकारिता की दिशा बदली है। प्रदेश में दुग्ध क्रांति की शुरुआत की गई है।

खंडेलवाल ने आगे कहा अब तक प्रदेश में 1700 से अधिक दुग्ध सहकारी समितियां बनाई जा चुकी हैं। सांची और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के एमओयू के बाद दूध का कलेक्शन 12 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंचा है। प्रदेश के गौपालकों को अब दूध का ₹8.50 प्रति लीटर अधिक दाम मिल रहा है। दूध उत्पादन से कृषकों की आय बढ़ रही है। हमारा उद्देश्य है-दूध से किसानों की आय बढ़े, गोबर से खाद बने और सरकार के सहयोग से समृद्धि आए।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा केंद्रीय मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। आगामी वर्षों में दूध कलेक्शन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंचाने का संकल्प है।मध्यप्रदेश में दूध से आय आधारित अर्थव्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Created On :   3 Oct 2026 2:48 PM IST

Tags

Next Story