अवैध रूप से चल रहे वीडियो गेम पार्लर

अवैध रूप से चल रहे वीडियो गेम पार्लर
परमिशन लिए बगैर

डिजिटल डेस्क, वरोरा(चंद्रपुर)। पिछले कुछ वर्ष से वरोरा शहर व माढेली (बा) में बिना अनुमति अवैध रूप से वीडियो गेम पार्लर शुरू होकर इससे लाखों रुपए का लेनदेन शुरू है। बावजूद प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देना, यह अवैध वीडियो गेम पार्लर किसके आशीर्वाद से चल रहे हैं? ऐसा सवाल नागरिकों द्वारा पूछा जा रहा हैै।

वीडियो गेम पार्लर खेल मनोरंजन के लिए हैं। लेकिन पांच छह साल पहले जिला प्रशासन से कानूनी लाइसेंस था। इसलिए संबंधित व्यवसायी को उक्त व्यवसाय चलाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन छह साल से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने के कारण, प्रशासन द्वारा किसी को भी यह व्यवसाय करने की विधिवत अनुमति नहीं दी गयी है। हालांकि वीडियो गेम पार्लर का कारोबार वरोरा शहर और माढेली बाजार में धड़ल्ले से चल रहा है। इस गेम में नियमानुसार 15 फीसदी मालिक को और 5 फीसदी सरकार को दिया जाता है।

लेकिन सभी मशीनें टेक्नीशियन सेट करते हैं, तो 60 से 70 प्रतिशत तक का लाभ मालिक को जाता है और 30 से 35 प्रतिशत गेम खेलने वाले लोगों को यह मिलता है। अधिकांश लोगों को इसमें नुकसान होता है, इसलिए वीडियो गेम पार्लर के मालिक इस व्यवसाय से लाखों रुपए वसूलते हैं। छात्र और पढ़े-लिखे बेरोजगार भी इस मनोरंजक खेल के आदी हैं। बिना लाइसेंस के चल रहे वीडियो गेम पार्लर के व्यवसाय पर स्थानीय प्रशासन द्वारा रोक लगाने की मांग की जा रही है।

हम नहीं देते अनुमति
वरोरा पुलिस थाना अंतर्गत जो वीडियो गेम पार्लर है। उन्हें हम इन्हंे अनुमति नहीं देते। यह मनोरंजन विभाग अंतर्गत आता है। जो जिलाधिकारी कार्यालय में है। -अमोल काचोरे, पीआई वरोरा

हमें जानकारी नहीं
बिना लाइसेंस चल रहे वीडियो गेम पार्लर के शुरू होने की जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर बताते हैं। -स्नेहल रहाटे, तहसीलदार वरोरा

Created On :   18 May 2023 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story