Nashik News: मनमाड में कंटेनर-कार की भीषण टक्कर, यूपी के 4 लोगों की मौत

मनमाड में कंटेनर-कार की भीषण टक्कर, यूपी के 4 लोगों की मौत
  • श्रीरामपुर में रिश्तेदार के विवाह समारोह से लौट रहे थे सभी
  • हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • अनकवाडे शिवार में रेलवे ब्रिज के सामने हुआ हादसा

Nashik News नाशिक जिले के मनमाड शहर के पास पुणे-इंदौर महामार्ग पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। अनकवाडे शिवार में रेलवे ब्रिज के सामने कंटेनर और जायलो कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जायलो कार (MH-12-FU-3764) में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी थे। वे अहिल्यानगर जिले के श्रीरामपुर में रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मनमाड के अनकवाडे शिवार में कंटेनर (HR-47-H-7550) ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के नागरिक तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों में कुछ को मनमाड के उपजिला अस्पताल, जबकि अन्य को येवला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Created On :  

Tags

Next Story