शिवसेना (शिंदे गुट) चित्रपट सेना के अध्यक्ष बने सुशांत शेलार

शिवसेना (शिंदे गुट) चित्रपट सेना के अध्यक्ष बने सुशांत शेलार
मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे के आदेश पर नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना (शिंदे गुट) के फिल्म इकाई के अध्यक्ष पद पर पार्टी सचिव सुशांत शेलार की नियुक्ति की गई है। जबकि उपाध्यक्ष अभिनेता राजेश भोसले, शेखर फडके, केतन क्षीरसागर, भरत भानुशाली और शंतनु कुलकर्णी को बनाया गया है। शिवसेना के मुख्य नेता तथा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश के अनुसार यह नियुक्ति की गई है। शिवसेना चित्रपट सेना के महासचिव योगेश शिरसाठ और शर्मिष्ठा राऊत होंगी। सचिव पद की जिम्मेदारी अलका परब, अमित कुलकर्णी, विजय सूर्यवंशी और वैभव विरकर को दी गई है। वहीं कोषाध्यक्ष शरद राणे होंगे। शिवसेना चित्रपट सेना की कार्यकारी में फिल्म निर्माता, अभिनेता और लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समावेश किया गया है।

Created On :   20 May 2023 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story