गैस सिलेंडर लीक होने से फ्लैट में लगी आग, मां की मौत, बेटी गंभीर

गैस सिलेंडर लीक होने से फ्लैट में लगी आग, मां की मौत, बेटी  गंभीर
  • पड़ोसियों ने बुझाई आग
  • घायल बेटी का अस्पताल में चल रहा इलाज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। काटोल रोड पर दाभा में सोमवार को सुबह गैस सिलेंडर लीक होने से फ्लैट में आग लग गई। हादसे में बेटी बुरी तरह झुलस गई और मां की मौत हो गई। घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने दमकल पहुंचने से पूर्व आग पर काबू पा लिया। सुबह करीब 5 बजे काटोल रोड पर आकांक्षा सोसाइटी में तीसरी मंजिल पर संजय जोशी नामक व्यक्ति के फ्लैट में आग लगी। आग से बुरी तरह झुलसी संजय की पत्नी अनुप्रिया (52) मौत हो गई। बेटी दुर्गा का गंभीर हालत में उपचार जारी है।

बेडरूम में रखा था अतिरिक्त सिलेंडर

हादसा बेडरूम में हुआ। अतिरिक्त भरा हुआ सिलेंडर बेडरूम में रखा हुआ था। उसमें लीकेज होने से यह हादसा हुआ। हादसे के समय संजय जोशी घर में नहीं थे। वे कारंजा में अपने गोट फार्म पर थे। पड़ोसी योगेश चांदेकर ने फोन कर उन्हें हादसे की सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों ने पानी की मोटर लगाकर आग पर काबू पा लिया। घायल मां-बेटी को तत्काल मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनुप्रिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गा का उपचार जारी है।

Created On :   23 May 2023 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story