हिंसा और इंटरनेट प्रतिबंधित: मणिपुर में राजधानी सहित पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल

- इंटरनेट पर बार-बार प्रतिबंध से सामान्य सरकारी और निजी व्यवस्था प्रभावित
- राज्य सरकार ने प्रतिबंध के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया
- गृह आयुक्त ने देर रात के आदेश से प्रतिबंध को 13 जून की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया
डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर में राजधानी इम्फाल सहित पांच जिलों में शुक्रवार सुबह छह बजे इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल हो गई। इन इलाकों में बार बार इंटरनेट बैन से कई बाधाएं सामने आ रही थी। इंटरनेट प्रतिबंध से सामान्य सरकारी और निजी तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बुरा असर पड़ा एवं शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
आपको बता दें इंटरनेट के शुरुआती प्रतिबंध का आदेश पांच दिनों के लिए था और यह गुरुवार रात 11.45 बजे समाप्त हो गया। लेकिन गृह आयुक्त एन अशोक कुमार के देर रात के आदेश से प्रतिबंध को 13 जून की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया था।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन अरामबाई टेंगोल (एटी) के नेता की गिरफ्तारी के बाद से 7 जून की रात 11.45 बजे से राज्य की राजधानी समेत पांच जिलों में इंटरनेट पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया था। एटी ने अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में दस दिन बंद की घोषणा की लेकिन तीसरे दिन इसे वापस ले लिया। सरकार ने प्रतिबंध के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया।
Created On :   13 Jun 2025 5:46 PM IST