- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- वेक्सिनेशन कराने हेतु निरंतर जागरूक...
वेक्सिनेशन कराने हेतु निरंतर जागरूक कर रहे कोरोना वॉलिंटियर!
By - Aditya Upadhyaya |11 Jun 2021 4:43 AM GMT
वेक्सिनेशन कराने हेतु निरंतर जागरूक कर रहे कोरोना वॉलिंटियर!
डिजिटल डेस्क | सिवनी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जनसमुदाय के सहयोग के लिए संचालित "मैं भी कोरोना वॉलिंटियर" योजना के अंतर्गत सिवनी जिले में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के मार्गदर्शन में लगातार जनजागरूकता गतिविधियां जारी है।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले के धनौरा विकासखंड समन्वयक श्याम उईके एवं घाट पिपरिया में वालेंटियर रामप्यारी पटेल द्वारा ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण कराने हेतु जागरूक करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उनके द्वारा ग्रामीणों से सम्पर्क कर वेक्सिनेशन से जुड़ी भ्रांतिया का निदान करते हुए सभी को टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
Created On :   11 Jun 2021 9:13 AM GMT
Next Story