शराबबंदी: पटना में रिश्तेदार संग शराब पीते लालू यादव गिरफ्तार

Patna lalu yadav asi caught drinking alcohol
शराबबंदी: पटना में रिश्तेदार संग शराब पीते लालू यादव गिरफ्तार
शराबबंदी: पटना में रिश्तेदार संग शराब पीते लालू यादव गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में जिनके हाथों में शराबबंदी (Liquor ban) कानून को लागू कराने की जिम्मेदारी है। वही अगर इसका सेवन करने लगे, तो कानून की सफलता पर सवाल उठना लाजमी है। वैसे, इस शराबबंदी कानून से लालू यादव को फर्क नहीं पड़ा। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लालू यादव(Lalu Yadav) को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह लालू यादव बिहार पुलिस (Bihar Police) में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राजधानी पटना में शुक्रवार रात थाने के पीछे ही खटाल में शराब पार्टी चल रही थी, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पाटलिपुत्र पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तब पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान शास्त्रीनगर थाने में तैनात एएसआई लालू यादव, कांस्टेबल पवन कुमार और एएसआई का रिश्तेदार नागेंद्र यादव के रूप में की गई है।

Crime: लड़की ने किया लड़के को प्रपोज, मना करने पर किया ब्लेड से

पुलिस ने बताया कि तीनों की जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हो गई है। इन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी से महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी पटना पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों को दे दी गई है।
 

Created On :   8 Feb 2020 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story