नतीजे से पहले जानिए, कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनावी दौड़ में कौन था जनता की पहली पसंद, सर्वे में न थरूर न खड़गे इस नेता को मिले थे सबसे ज्यादा वोट

नतीजे से पहले जानिए, कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनावी दौड़ में कौन था जनता की पहली पसंद, सर्वे में न थरूर न खड़गे इस नेता को मिले थे सबसे ज्यादा वोट
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव-2022 नतीजे से पहले जानिए, कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनावी दौड़ में कौन था जनता की पहली पसंद, सर्वे में न थरूर न खड़गे इस नेता को मिले थे सबसे ज्यादा वोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद की तैयारी देशभर में जोरों शोरो से चल रही है। ऐसे में कई नेताओं के नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। लेकिन एक ऐसा भी नेता है जो इस रेस में शामिल भी नहीं हैं, लेकिन जनता उस नेता को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देखना चाहती है। ये सर्वे उस वक्त हुआ था, जब अध्यक्ष पद के लिए गहलोत और थरूर का मुकाबला होने की संभावना थी। मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम तब रेस में शामिल नहीं था। दरअसल, एबीपी न्यूज सी-वोटर्स से एक सर्वे किया है  जिसमें 4361 लोगों से कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सवाल पूछे गए। जिसमें लोगों ने चौंकाने वाले जवाब दिए हैं। अधिकांश लोग अशोक गहलोत या शशि थरूर को इस पद पर नहीं देखना चाहते। अध्यक्ष का रिमोट गांधी परिवार के हाथ में रहने के सवाल पर भी जनता ने बेबाक राय दी है।

सर्वे में एबीपी न्यूज सी-वोटर से यह सवाल किया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष किसे बनना चाहिए ? जिस पर लोगों ने अपनी राय दी है। जिसमें कांग्रेस प्रमुख बनने को लेकर चौंकाने वाली राय सामने आई। सर्वे में 46 प्रतिशत लोगों की राय यह है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ही आगे भी कांग्रेस अध्यक्ष बने रहें। सर्वे में 13 प्रतिशत लोगों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर बात कही। वहीं 11 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को चुना। जबकि 30 प्रतिशत लोगों ने "इन तीनों नेताओं में से कोई नहीं" पर वोट किया। 

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ये हैं पब्लिक की पहली पसंद

कांग्रेसी नेता जनता की पसंद ( प्रतिशत में)
1- राहुल गांधी  46%
2- अशोक गहलोत 13%
3- शशि थरूर  11%
4- इनमें से कोई नहीं 30%

 

कांग्रेस अध्यक्ष पर रहेगी गांधी परिवार की पकड़? 

वहीं एबीपी न्यूज सी-वोटर्स ने एक और भी सर्वे किया है, जिसमें लोगों से यह भी सवाल पूछा गया कि, कांग्रेस अध्यक्ष कोई भी बने लेकिन रिमोट कंट्रोल गांधी परिवार के पास ही रहेगा? जिसमें जनता की राय कुछ इस प्रकार हैं,  सर्वे में 65% लोगों ने हां में जवाब दिया है, तो वहीं 35 प्रतिशत लोगों ने नहीं में जवाब दिया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद कोई भी बने, लेकिन रिमोट कंट्रोल गांधी परिवार के पास रहेगा?
 

जनता की राय 

1. हां  -    65%
2. नहीं -    35%

फिलहाल कांग्रेस पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इस समय पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही हैं। जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है। 

Created On :   24 Sep 2022 2:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story