कौन लेगा अजित पवार की जगह?: तमाम सवालों के बीच NCP नेताओं की CM फडणवीस से मुलाकात, योग्य चेहरे की तलाश में महायुती

तमाम सवालों के बीच NCP नेताओं की CM फडणवीस से मुलाकात, योग्य चेहरे की तलाश में महायुती
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है। अजित पवार के बाद अगले उपमुय़्मंत्री के नाम पर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच एनसीपी के नेताओं ने इसी मुद्दे पर सीएम फडणवीस से चर्चा की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। राज्य की डगमगाती हुई सियासत के बीच कई सवाल उमड़ रहे हैं। सब लोग यह जानना चाहते हैं कि अजित पवार की जगह कौन लेगा? डिप्टी सीएम किसे बनाया जाए? NCP का क्या होगा? वहीं, सत्ताधारी गठबंधन महायुती भी किसी योग्य व्यक्ति के हाथ में महाराष्ट्र की कमान सौंपने की जल्दी में है। NCP नेताओं ने शुक्रवार (30 जनवरी) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर उनसे मुलाकात कर इसी बारे में चर्चा की है। सीएम से मुलाकात के बाद NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम (पवार) परिवार से बात करने के बाद और जनता की भावनाओं के हिसाब से जल्द ही फैसला लेंगे।

यह भी पढ़े -अखिलेश यादव ने जनगणना 2027 को लेकर दी तीखी टिप्पणी, जाति के कॉलम ना होने पर यूपी सरकार पर खड़े किए सवाल

कौन लेगा अजित पवार की जगह?

NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आज तीसरा दिन है, तीसरे दिन की विधि को पूरा करने के लिए हम उनको समय दे रहे हैं। हम महायुति के साथी हैं उसमें हमारे नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री थे। हमें योग्य निर्णय लेकर उस जगह को भरना है। ये बात करने के लिए हम आए थे। हम जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं। हमें एक बार परिवार से बात करनी पड़ेगी। सभी नेताओं को आघात हुआ है। हम योग्य निर्णय लेने जा रहे हैं। सुनेत्रा पवार के नाम के विरोध का सवाल ही नहीं आता। हम अभी उनसे मिलकर कुछ कहें तो अच्छा रहेगा।

बीजेपी नेता की निधन पर प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा कि पवार साहब के उपकार महाराष्ट्र में जितने भी राजनीतिक नेता हैं उन सब पर था। मेरी करियर की शुरुआत दादा के साथ राजकीय क्षेत्र से हुई। मुझे लगता है दादा के साथ जो हुआ ये महाराष्ट्र में हर रहने वाला व्यक्ति दुखी है। ऐसा किसी के साथ भगवान न करे क्योंकि दादा कहते थे कि उनकी आखिरी सांस भी लोगों के काम करने में ही जाएगी शायद बरामती के लोगों का प्यार उनके साथ इतना था कि उनकी आखिरी सांस इस क्षेत्र में गई।

Created On :   30 Jan 2026 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story