Rajasthan Bus Accident: राजस्थान बस हादसे के वीडियो हुए वायरल, खिड़कियों से जान बचाने के लिए कूदें यात्री, जले हुए हालत में दिखें शव

राजस्थान बस हादसे के वीडियो हुए वायरल, खिड़कियों से जान बचाने के लिए कूदें यात्री, जले हुए हालत में दिखें शव
कुछ लोग बस के बाहर जले हुए हालत में पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना का यह वीडियो देखकर हर कोई झकझोर रह रहा है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसके दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें साफ दिखाई दे रहा है कि यात्री आग लगने के बाद खुद की जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों से कूद गए। कुछ लोग बस के बाहर जले हुए हालत में पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना का यह वीडियो देखकर हर कोई झकझोर रह रहा है।

कुछ घायलों की नाजुक हालत

इस दुर्घटना में अब तक 21 लोगों की जान चली गई हैं। सभी घायलों को जैसलमेर से जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल और एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि जहां चार मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। जिन्हें उपचार के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है। कई लोग आग में बुरी तरह जल गए हैं। इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

सीएम घटनास्थल पर पहुंचे

इस हादसे में घायल 10 साल के बच्चे ने उपचार के दौरान जान चली गई हैं। उसने जोधपुर अस्पताल में दम तोड़ा है। इस घटना में मारे गए सभी के परिवारों का रो-रोकर बुरा हो गया है। घटनास्थल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे, जहां पर उन्होंने मामले का जायजा लिया। सीएम ने जिला प्रशानसन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का जायजा लिया और सभी घायलों से मुलाकात की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर गहार दुख जताया है।

जिम्मेदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इस घटना के संबंधन में जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां पर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी दी है कि इस हादसे में किसी न किसी की लापरवाही रही होगी। मामले की जांच के बाद किसी भी जिम्मेदार को बख्सा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   15 Oct 2025 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story