महाराष्ट्र: पुणे पुलिस का रेव पार्टी पर छापा , पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद समेत सात लोग गिरफ्तार

- सूचना के आधार पर पुलिस ने मारा छापा
- पुलिस कार्रवाई पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू
- पुर्व मंत्री ने बताया राजनीतिक साजिश
डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने रविवार की सुबह एक फ्लैट पर आयोजित हो रही एक रेव पार्टी पर छापा मारकर सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को रेड में भारी मात्रा में ड्रग्स, हुक्का और शराब मिली। पुलिस ने जिन सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से का दामाद प्रांजल खेवलकर भी शामिल है। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सात लोगों में दो महिलाएं और पांच लोग शामिल है। मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है, शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि यह छापा सरकार के खिलाफ बोलने वालों के लिए एक संदेश है।
छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या पुलिस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं था? आपको बता दें प्रांजल खेवलकर, एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के हसबैंड हैं। रोहिणी भी राजनीति में सक्रिय हैं और एनसीपी एसपी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
Created On :   27 July 2025 3:03 PM IST