- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर परिसर...
Banke Bihari Temple: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर परिसर में मची भगदड़, महिला श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी आमने-सामने, इस बात को लेकर गरमाया मामला

- भगदड़ मामले में एक महिला श्रद्धालु हुई बेहोश
- मंदिर प्रशासन पर उठ रहे ये सवाल
- योगी सरकार ने बांके बिहारी मंदिर को लेकर लिया बड़ा निर्णय
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में आज सोमवार को भगदड़ मच गई थी। अफरा-तफरी में एक महिला श्रद्धालु बेहोश हो गई थी। यह मामला महिला श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच का बताया जा रहा है। दो पक्षों के बीच VIP दर्शन को लेकर धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद विवाद गरमाने लगा और फिर झड़प हुई।
मंदिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कुछ भक्त वीआईपी दर्शन कर रहे थे। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षा कार्मियों ने रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इतना ही नहीं यह मामला मारमीट और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसके बाद मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला भक्त बेहोश हो गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से मंदिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले के पहले भी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था सुर्खियों में रही है, जिसमें वीआईपी दर्शन, फोटो खींचने समेत कई बाते हैं। इनको लेकर भक्तों और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद हुए हैं। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर प्रशासन की लापरवाही की वजह से अव्यवस्थित सुरक्षा की ऐसी घटनाएं बार-बार देखने को मिल रही है। कई बार तो मंदिर परिसर में इतनी भीड़ हो जाती है कि उन्हें भगवान के बिना दर्शन के ही वापस जाना पड़ता है।
योगी सरकार का बड़ा फैसला
गौरतलब है कि इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में कॉरिडोर बनाने और जमीन खरीदने के लिए 150 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए हैं। कॉरिडोर का निर्माण 7,000 प्लस वर्ग मीटर का क्षेत्र प्रस्ताविक किया गया है, इसमें मंदिर के चारो तरफ पांच रास्ते शामिल किए गए हैं। इसकी घोषणा के बाद स्थानीय लोगों और सेवायत परिवार विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इसकी वजह से उनके पुश्तैनी घर और दुकाने हट जाएगी और वृंदावन की पुरानी गलियां समाप्त हो जाएगी।
Created On :   8 Sept 2025 8:37 PM IST