मनोरंजन: 'डांस प्‍लस प्रो' में देसी मूव्स के साथ भारतीय तड़का लाएंगे रेमो डिसूजा

डांस प्‍लस प्रो में देसी मूव्स के साथ भारतीय तड़का लाएंगे रेमो डिसूजा
  • इस साल यह शो भारतीय नृत्य शैलियों की प्रामाणिकता का सम्मान करने के लिए तैयार है
  • डांस प्‍लस प्रो 16 दिसंबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय फिल्म उद्योग के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा दो साल बाद शो 'डांस प्‍लस प्रो' में जज के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्‍होंने शो को लेकर अपना उत्‍साह साझा किया। रेमो डिसूजा ने कहा कि वह इसमें भारतीय तड़का जोड़ेंगे।

'डांस प्लस' के सातवें सीजन का नाम 'डांस प्लस प्रो' है, और प्रशंसक एक बार फिर डांस रियलिटी शो के चरम की उम्मीद कर सकते हैं। रेमो और अन्य कैप्‍टन शक्ति मोहन, पुनित पाठक और राहुल शेट्टी शो के साथ दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस साल यह शो भारतीय नृत्य शैलियों की प्रामाणिकता का सम्मान करने के लिए तैयार है। महान माइकल जैक्सन को एक विशिष्ट श्रद्धांजलि के माध्यम से डांस प्लस प्रो का नवीनतम प्रोमो शो की स्वाभाविकता और भारतीय संस्कृति की प्रासंगिकता पर जोर देना चाहता है।

रेमो ने बताया, "आठ साल पहले लॉन्च होने के बाद से 'डांस प्लस' स्टार प्लस पर सबसे पसंदीदा शो रहा है। इस शो को दर्शकों से बेहद सम्मान मिल रहा है। इसे देश भर में प्रतिभाओं के लिए एक मंच के रूप में देखा जाता है।'' उन्‍होंने कहा, ''अब मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि हम दो साल बाद वापस आये हैं। इस साल हम देसी मूव्स के प्रति अपने प्यार का जश्न मनाते हुए डांस प्लस में कुछ भारतीय तड़का जोड़ेंगे।''

डांस प्‍लस प्रो 16 दिसंबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Dec 2023 2:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story