Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 May 2025 8:40 AM IST
पाकिस्तान के खिलाफ जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई
भारत द्वारा आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार की रात भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। वहीं BSF कैंप पर भी हमला किया। लेकिन, सेना ने इसे नाकाम कर दिया। साथ ही सेना बीएसएफ ने जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई की है।
- 9 May 2025 8:30 AM IST
रियासी में चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के कई गेट खोले गए
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और हालात युद्ध जैसे बन गए हैं। गुरुवार रात पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की और कई ड्रोन और हवाई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने नामाम कर दिया। इस बीच अब भारत ने रियासी में चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के कई गेट खोल दिए हैं।
- 9 May 2025 8:20 AM IST
भारत ने फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर किया फायर
पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम S-400 से ड्रोन्स-मिसाइल मार गिराईं।
- 9 May 2025 8:10 AM IST
संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरा
भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान को अब संयुक्त राष्ट्र से भी लताड़ लगी है। यूएन ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा है। भारत- पाक तनाव पर चिंता जताने के साथ ही कहा है कि, हम नागरिकों पर आतंकी हमले के खिलाफ हैं।
Created On : 9 May 2025 8:07 AM IST