Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 14 Jun 2025 4:30 PM IST
पचमढ़ी में आज से बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में आज से बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरु हो गया है, पचमढ़ी में मध्यप्रदेश के सभी भाजपा विधायक और सांसद शामिल होंगे। पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने जनप्रतिनिधियों को देंगे शासन और अनुशासन की सीख
- 14 Jun 2025 4:07 PM IST
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में घायलों से मिलेंगे खड़गे
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज सिविल अस्पताल में विमान हादसे के घायलों और पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद का दौरा करेंगे।
- 14 Jun 2025 3:55 PM IST
इजराइल -ईरान संघर्ष
इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के जरिए ईरान के परमाणु ठिकानों के साथ ही 200 से ज्यादा स्थानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में ईरान के परमाणु केंद्रों को तो नुकसान पहुंचा ही है, साथ ही ईरान की सेना के कई शीर्ष कमांडर और दो परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं।
- 14 Jun 2025 3:26 PM IST
इजराइल का ऑपरेशन राइजिंग लॉयन
इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के जरिए ईरान के परमाणु ठिकानों के साथ ही 200 से ज्यादा स्थानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में ईरान के परमाणु केंद्रों को तो नुकसान पहुंचा ही है, साथ ही ईरान की सेना के कई शीर्ष कमांडर और दो परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं।
- 14 Jun 2025 3:15 PM IST
राफेल ग्रोसी ने इजराईली हमले की दी जानकारी
एजेंसी के निदेशक राफेल ग्रोसी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा इजराइली हमले में ईरान के परमाणु ठिकाने पर रेडिएशन और केमिकल लीक हुआ है
- 14 Jun 2025 3:07 PM IST
ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइली हमले
इजराइली हमले में ईरान के परमाणु ठिकाने पर रेडिएशन और केमिकल लीक हुआ है, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को हालात की जानकारी देते हुए इसकी जानकारी दी।
- 14 Jun 2025 2:55 PM IST
Chhindwara News: यूरिया के गोदामों में बढ़ी भीड़, दो-दो दिन की वेटिंग के बाद मिल रही खाद
ऊंची पहुंच और रसूख के दम पर खाद ले जाने वालों की संख्या बढ़ते जा रही है। जिसके चलते कमजोर किसानों को 2-2 दिन तक खाद के लिए गोदामों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को भी गुरैया सब्जी मंडी स्थित मार्कफेड के गोदाम के बाहर दर्जनों वाहन कतार में खड़े रहे। किसानों की भीड़ धूप में भी खाद के डटी रही।
- 14 Jun 2025 2:45 PM IST
Chhindwara News: जिला अस्पताल..तीन माह से नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर सुरक्षाकर्मी
जिला अस्पताल स्टाफ और भर्ती मरीजों की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी शुक्रवार को काम बंद कर हड़ताल पर चले गए थे।
- 14 Jun 2025 2:35 PM IST
Chhindwara News: दुखद हादसा..आंगन में सो रहे परिवार पर चढ़ा ट्रैक्टर, बेटे की मौत, दंपती घायल
बिछुआ के ग्राम गुंजी में गुरुवार रात एक दुखद हादसा सामने आया। यहां आंगन में सो रहे एक परिवार को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं माता-पिता को गंभीर चोट आई है। घायलों का इलाज जारी है। घटना के वक्त चालक ट्रैक्टर रिवर्स ले रहा था।
- 14 Jun 2025 2:25 PM IST
Satna News: मीडिएटर से 10 लाख में परीक्षा पास कराने का किया था सौदा
जालसाजी कर पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आरोपी गौरव शर्मा 30 वर्ष की मुलाकात फार्म भरने के दौरान ही मुरैना जिले के मीडिएटर अमिताभ रावत से हुई थी, जिसने एग्जाम क्लीयर कराने के लिए साल्वर की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया।
Created On :   14 Jun 2025 8:00 AM IST