Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 May 2025 2:25 PM IST
Shahdol News: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कोर्ट का समन, 20 मई को पेश होने कहा
कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को न्यायालय सीताशरण यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शहडोल द्वारा समन जारी कर 20 मई की सुबह 11 बजे स्वयं व वकील को पेश होने कहा गया है। पूर्व शासकीय अधिवक्ता शहडोल संदीप तिवारी की याचिका पर 15 अप्रैल को जारी समन को लेकर उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि ‘महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए, जो नहीं आएगा वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा।’
- 17 May 2025 2:15 PM IST
Chhindwara News: रेत का खेल..एक ट्रैक्टर का 17 हजार रेट तय, पुलिस, प्रशासन, सत्ता के संरक्षण में खनन
चांद में जारी रेत के खेल में यहां के माफियाओं को अब प्रशासन और पुलिस का भी डर नहीं बचा है। 17 हजार में एक एक ट्रैक्टर महीने भर यहां से अवैध रेत निकाल सकते हैं। तय रकम देने के बाद यहां से निकलने वाली अवैध रेत चांद और चौरई में जहां चाहे वहां सप्लाई की जा सकती है।
- 17 May 2025 2:05 PM IST
Chhindwara News: बिना अनुमति बनाया शोरूम, आयुक्त ने दिए तोड़ने के आदेश, बिना कार्रवाई लौटा अमला
शुक्रवार को परासिया रोड के अवैध शोरूम में होने वाली कार्रवाई पर अब निगम कटघरे में हैं। आदर्श नगर की जमीन पर यहां भव्य शोरूम बनाया जा रहा था, लेकिन कोई प्रशासनिक अनुमति हासिल नहीं की गई।
- 17 May 2025 1:55 PM IST
Chhindwara News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, खूब गूंजे देशभक्ति के नारे
पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा और तख्तियों के साथ यात्रा में शामिल लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय...और वंदे मातरम् की गूंज रही।
- 17 May 2025 1:45 PM IST
Chhindwara News: चोरी का खुलासा, बाइक की डिक्की से नकदी उड़ाने वाला आरोपी धराया
दमुआ में बाइक की डिक्की से 1 लाख 10 हजार रुपए चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से नकदी जब्त की गई है। आरोपी ने परासिया में पत्नी व सास के साथ मिलकर इसी तरह की एक वारदात की थी।
- 17 May 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: अंधे हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने गला घोंटकर की थी महिला की हत्या
नवेगांव थाना क्षेत्र के भतोडिय़ा खुर्द में 14 मई को एक महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान सुमरतीबाई दर्शमा के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- 17 May 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: शहर के गांधीगंज के व्यापारी से लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
शहर के गांधीगंज के एक किराना व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। घटना 8 मई की है, व्यापारी की दुकान में आए एक ठग ने फर्जी चैक देकर 3 लाख 48 हजार रुपए कीमत का घी ले गया। चैक बाउंस होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है।
- 17 May 2025 1:16 PM IST
आजीविका मिशन को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया सामने
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की दीदियों से मिला। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण तेजी से हो रहा है, मैं प्रधानमंत्री और असम के मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद देना चाहूंगा कि उनके मार्गदर्शन में यहां आजीविका मिशन का काम बहुत अच्छे से चल रहा है। स्वयं सहायता समूह यहां बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लाखों दीदियां इनसे जुड़ी हुई हैं।"
- 17 May 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 17-मई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.68 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 16 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.05 प्रतिशत कम थीं।
- 17 May 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 17-मई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 16 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.05 प्रतिशत कम थी।
Created On :   17 May 2025 8:00 AM IST