Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 17 May 2025 2:05 PM IST
Chhindwara News: बिना अनुमति बनाया शोरूम, आयुक्त ने दिए तोड़ने के आदेश, बिना कार्रवाई लौटा अमला
शुक्रवार को परासिया रोड के अवैध शोरूम में होने वाली कार्रवाई पर अब निगम कटघरे में हैं। आदर्श नगर की जमीन पर यहां भव्य शोरूम बनाया जा रहा था, लेकिन कोई प्रशासनिक अनुमति हासिल नहीं की गई।
- 17 May 2025 1:55 PM IST
Chhindwara News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, खूब गूंजे देशभक्ति के नारे
पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा और तख्तियों के साथ यात्रा में शामिल लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय...और वंदे मातरम् की गूंज रही।
- 17 May 2025 1:45 PM IST
Chhindwara News: चोरी का खुलासा, बाइक की डिक्की से नकदी उड़ाने वाला आरोपी धराया
दमुआ में बाइक की डिक्की से 1 लाख 10 हजार रुपए चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से नकदी जब्त की गई है। आरोपी ने परासिया में पत्नी व सास के साथ मिलकर इसी तरह की एक वारदात की थी।
- 17 May 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: अंधे हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने गला घोंटकर की थी महिला की हत्या
नवेगांव थाना क्षेत्र के भतोडिय़ा खुर्द में 14 मई को एक महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान सुमरतीबाई दर्शमा के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- 17 May 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: शहर के गांधीगंज के व्यापारी से लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
शहर के गांधीगंज के एक किराना व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। घटना 8 मई की है, व्यापारी की दुकान में आए एक ठग ने फर्जी चैक देकर 3 लाख 48 हजार रुपए कीमत का घी ले गया। चैक बाउंस होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है।
- 17 May 2025 1:16 PM IST
आजीविका मिशन को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया सामने
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की दीदियों से मिला। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण तेजी से हो रहा है, मैं प्रधानमंत्री और असम के मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद देना चाहूंगा कि उनके मार्गदर्शन में यहां आजीविका मिशन का काम बहुत अच्छे से चल रहा है। स्वयं सहायता समूह यहां बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लाखों दीदियां इनसे जुड़ी हुई हैं।"
- 17 May 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 17-मई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.68 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 16 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.05 प्रतिशत कम थीं।
- 17 May 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 17-मई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 16 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 अप्रैल 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.05 प्रतिशत कम थी।
- 17 May 2025 12:30 PM IST
ऑल पार्टी डेलीगेशन को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान आया सामने
भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बारे में अन्य देशों को जानकारी देने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हमने पत्र लिख कर उनको(भारत सरकार को) इस पर अपना पूरा समर्थन दिया है। यह एक ऐसी मुहीम है जो पूरे राष्ट्र की मुहीम है, ना कि किसी पार्टी विशेष की मुहीम है।"
- 17 May 2025 12:16 PM IST
ऑल पार्टी डेलीगेशन को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ट्वीट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "सूची में नामित सांसदों में से एक (असम से) ने पाकिस्तान में अपने लंबे समय तक रहने से इनकार नहीं किया है - कथित तौर पर दो सप्ताह तक - और विश्वसनीय दस्तावेजों से पता चलता है कि उनकी पत्नी भारत में काम करते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन ले रही थी। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और दलगत राजनीति से परे, मैं लोकसभा के नेता राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि इस व्यक्ति को ऐसे संवेदनशील और रणनीतिक काम में शामिल न करें।"
Created On :   17 May 2025 8:00 AM IST