Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 19 April 2025 9:10 AM IST
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़े
रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 14 लोग घायल हुए हैं। बोलेरो बारात से वापस आ रही थी, तभी हादसा घटित हो गया।
- 19 April 2025 9:00 AM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज गुड़गांव में पेट्रोल 36 पैसे कम होकर 94.75 रुपए और डीजल 38 पैसे घटकर 87.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 25 पैसे कम होकर 94.87 रुपए और डीजल 28 पैसे घटकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार बैंगलोर में पेट्रोल 06 पैसे और डीजल 05 पैसे घटकर क्रमश: 102.92 रुपए और 90.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 19 April 2025 8:50 AM IST
कच्चे तेल की कीमत 64.68 डॉलर पर पहुंची
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (19 अप्रैल 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 64.68 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई हैं यानि कि बीते दिन की तुलना में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- 19 April 2025 8:40 AM IST
इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत
दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढह गई। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि लोग मलबे में फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।
- 19 April 2025 8:30 AM IST
उत्तर पूर्वी दिल्ली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तर पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार में चार मंजिला इमारत ढहने के बाद यहां एनडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड, पुलिस और अग्निशमन दल पहुंच गया है। लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इमारत ढहने के बाद यहां कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
- 19 April 2025 8:20 AM IST
दिल्ली के शक्ति विहार में चार मंजिला इमारत ढही
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके के शक्ति विहार में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। शनिवार सुबह सुबह यह हादसा हुआ है, जिसमें दो दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
- 19 April 2025 8:10 AM IST
शिवमोगा में छात्रों के 'जनेऊ' उतरवाने पर विवाद
कर्नाटक के बीदर और शिवमोगा जिलों के केंद्रों पर सीईटी परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले कुछ छात्रों को जनेऊ (ब्राह्मणों द्वारा पहना जाने वाला धागा) उतारने के लिए कहा गया। जब कई छात्रों ने जनेऊ उतारने से इनकार किया तो उन्हें बिना पेपर दिए ही लौटना पड़ा। इससे विवाद पैदा हो गया।
- 19 April 2025 8:01 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज आएंगे बिहार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार आएंगे, वे दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बक्सर और पटना में रैली भी करेंगे।
Created On :   19 April 2025 8:00 AM IST