Datia Temple Accident: दतिया के मंदिर में हो रही थी आरती, भरभराकर गिरे 8 पिलर, धमाके जैसी सुनाई दी आवाज, जानिए क्या है मामला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया में रात के समय एक बड़ा हादसा हो गया है। पीतांबरा शक्ति पीठ के मुख्य द्वार के बने 8 पिलर अचानक भरभराकर गिर गए। घटना के वक्त आवाज एक धमाके की तरह सुनाई दी। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय मंदिर में आरती हो रही थी। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। गनीमत की बात यह रही है घटन में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुईं। यह घटना बुधवार रात 8.30 से 9 बजे की बताई गई हैं। इस वक्त कई भक्त मंदिर के भीतर मौजूद थे।
इस घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रंबधन के पदाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया गया। इसके बाद उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई हैं और हालात पूरी तरह से सामान्य बने हैं।
राजस्थान से मंगवाएं पिलर
जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में पिछले कई महीनों से मुख्य द्वार का काम चल रहा है। इस मिनी कॉरिडोर की शक्ल दी जा रही है। इसके लिए राजस्थान से 12 लाल पत्थर रेडीमेड पिलर बनाकर लाए गए हैं। इन्हें मंदिर परिसर में की रखा गया है। ये वहीं पिलर भरभराकर गिर गए हैं।
इतने करोड़ रुपए से बनाया जा रहा मंदिर का मुख्य द्वार
इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा के सवाल उठने लगे हैं। वहीं, मंदिर प्रबंधन ने कहा कि जांच के बाद ही हादसे के कारणों को पता चलेगा। फिलहाल निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा की व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। इसके साथ ही गिरे हुए मलबे को हटाना शुरु कर दिया गया है। इस निर्माण में 10 करोड़ रुपए की लागत आना बताया गया है। ये गेट राजस्थान के उदयपुर से मंगवाएं गए हैं। मुख्य द्वार को बनाने के लिए 12 पिलर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें से 8 धराशायी हो गए हैं।
Created On :   19 Nov 2025 11:35 PM IST












