Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 July 2025 12:43 PM IST
दिल्ली द्वारका में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 4 फोन बरामद
दिल्ली के द्वारका की बिंदापुर पुलिस ने बड़े ऑपरेशन में सक्रिय चोर अमन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह के अनुसार, बिंदापुर थाना पुलिस की एक विशेष टीम को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने का जिम्मा सौंपा गया था। इस टीम में हेड कांस्टेबल नीरज, जिले सिंह, कांस्टेबल राजेश डागर और आशीष शामिल थे। इनकी अगुवाई इंस्पेक्टर दर्शन लाल (थाना प्रभारी, बिंदापुर) और सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार (दबरी) कर रहे थे।
- 26 July 2025 12:30 PM IST
उदयपुर में बीडीएस छात्र की आत्महत्या मामला, दो फैकल्टी सदस्य निष्कासित
उदयपुर के पैसिफिक डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल में फाइनल ईयर की 25 वर्षीय छात्रा श्वेता सिंह की कथित आत्महत्या के बाद दो शिक्षकों को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। श्वेता ने गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनकी रूममेट ने उन्हें इस हालत में देखा था। तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्वेता जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं, और उनके पिता एक पुलिस कांस्टेबल हैं। पुलिस को मौके से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला, जिसमें श्वेता ने दो शिक्षकों (माही मैम और भगवत सर) पर दो साल तक मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न का आरोप लगाया।
- 26 July 2025 12:20 PM IST
दिल्ली द्वारका में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 4 फोन बरामद
दिल्ली के द्वारका की बिंदापुर पुलिस ने बड़े ऑपरेशन में सक्रिय चोर अमन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह के अनुसार, बिंदापुर थाना पुलिस की एक विशेष टीम को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने का जिम्मा सौंपा गया था।
- 26 July 2025 12:09 PM IST
गणेशोत्सव पर कोंकण रेलवे की सौगात, यात्री अब कार समेत कर सकेंगे यात्रा
कोंकण रेलवे ने गणेशोत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रो-रो (रोल-ऑन-रोल-ऑफ) सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अनोखी सेवा के तहत यात्री अपनी कार के साथ ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। कोंकण रेलवे के प्रबंधक संतोष कुमार झा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह सेवा महाराष्ट्र के कोलाड से गोवा के वेरना तक संचालित होगी। यह सुविधा 23 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगी। गणेशोत्सव के दौरान कोंकण क्षेत्र में भारी भीड़ होती है और कई यात्री अपनी कार साथ ले जाना चाहते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है।
- 26 July 2025 12:00 PM IST
मुंबई एअरपोर्ट पर बम की खबर से हड़कंप
मुंबई एअरपोर्ट पर बम होने की सूचना से पूरी मायानगरी में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस फौरन अलर्ट मोड पर आ गई। यह धमकी एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार मिली। मुंबई एअरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- 26 July 2025 11:55 AM IST
माले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद से मुलाकात की
एम मोदी का आज मालदीव दौरे का दूसरा दिन है। आज मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के साथ भी पीएम मोदी की मुलाकात हुई। आज पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रीय दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
- 26 July 2025 11:42 AM IST
CET परीक्षा देने आ रही महिला परीक्षार्थी की कार पलटी,
सीईटी देने आ रही एक महिला परिवार सहित सड़क हादसे का शिकार हो गई। खरखौदा से सोनीपत के बीच ड्रेन नंबर आठ के पास हुए सड़क हादसे में खुद परीक्षार्थी अंजना, उसकी बेटी याश्विन व देवर सिद्धार्थ घायल हो गए।
- 26 July 2025 11:22 AM IST
सोने की कीमत कम हुई
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है।
- 26 July 2025 11:10 AM IST
सोने की कीमत कम हुई
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है।
- 26 July 2025 11:00 AM IST
चांदी की कीमत घटी
बात करें चांदी की कीमत की तो यह 1 लाख 15000 रुपए के पार बनी हुई है और यह अपने उच्चतम है। लेकिन, आज सिल्वर के रेट में बीते दिन के मुकाबले करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,17,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   26 July 2025 8:00 AM IST












