Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 26 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
26 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 26 July 2025 8:45 AM IST

    कारगिल विजय दिवस राष्ट्रपति मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री शाह ने वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय वायु सेना और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए नेताओं ने सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य को याद करते हुए देश के लिए उनके योगदान को नमन किया।

  • 26 July 2025 8:37 AM IST

    'बाल वाटिका' को बच्चों के बौद्धिक विकास और मनोरंजन के उद्देश्य से अपग्रेड किया गया- प्रतिभा जैन

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को 'बाल वाटिका' का लोकार्पण किया। बाल वाटिका को 'अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन' द्वारा पीपीपी मॉडल पर पुनर्विकसित और अपग्रेड किया गया है। अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से दक्षिण जोन के कांकरिया लेक फ्रंट परिसर में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर 22 करोड़ रुपए की लागत से बाल वाटिका को रिडेवलप किया गया है।

  • 26 July 2025 8:20 AM IST

    अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 22 दिनों में 3.6 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन

    अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से जारी है। 22 दिनों में 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और पिछले 22 दिनों में 3.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इसके साथ ही 2,324 यात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ।

  • 26 July 2025 8:13 AM IST

    धनंजय मुंडे पर बोले अजित पवार, अगर जांच में निर्दोष पाए गए तो उनको दोबारा मिलेगा मौका

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने कृषि विभाग घोटाले मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे को क्लीनचिट दे दी। इस पर उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी। धनंजय मुंडे को लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "आपने अखबार में पढ़ा होगा कि उन पर कृषि विभाग से संबंधित आरोप लगे थे। उसमें उन्हें न्यायालय से क्लीन चिट मिल गई, लेकिन उनकी जो बदनामी होनी थी, वह हो गई। आप लोगों ने भी अखबारों, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को ये खबरें दी थीं।

  • 26 July 2025 8:03 AM IST

    नागालैंड में भारतीय सेना ने 'एक्सरसाइज ड्रोन प्रहार' के तहत किया अत्याधुनिक अभ्यास

    भारत के पूर्वोत्तर राज्य में से एक नागालैंड में भारतीय सेना ने 'एक्सरसाइज ड्रोन प्रहार' के तहत अत्याधुनिक ड्रोन एकीकरण का प्रदर्शन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना ने यह अभ्यास प्रदेश की राजधानी कोहिमा में किया। यह एक उन्नत सैन्य अभ्यास है जिसे पैदल सेना और सहायक सेनाओं द्वारा सामरिक अभियानों में ड्रोन तकनीक के एकीकरण को प्रमाणित करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

Created On :   26 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story