Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 Sept 2025 4:38 PM IST
IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के घर के बाहर पुलिस का फ्लैग मार्च
बरेली पुलिस ने कल आला हज़रत दरगाह और IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के घर के बाहर 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लिए लोगों के एक समूह द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद फ्लैग मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार की नमाज़ के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव भी किया।
- 27 Sept 2025 4:27 PM IST
राहुल बाबा चाहते हैं कि घुसपैठियों को मताधिकार मिले-शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में कहा पिछले 11 सालों से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, और हमारे विरोधी हम पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए हैं। अभी राहुल बाबा बिहार आए थे और यहां उन्होंने यात्रा भी निकाली। राहुल बाबा चाहते हैं कि घुसपैठियों को मताधिकार मिले।
- 27 Sept 2025 4:20 PM IST
कांग्रेस ने देश और बिहार को लालू एंड कंपनी ने लूटा-शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा, ढेर सारे घोटाले किए, और कांग्रेस ने भी देश को लूटा
- 27 Sept 2025 4:06 PM IST
लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से ही छठी अनुसूची और राज्य के दर्जे की उठ रही है राजनीतिक मांग
लेह में 4 सितंबर की हिंसा पर बोलते हुए लद्दाख के डीजीपी डॉ. एसडी सिंह जामवाल ने कहा, "लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से ही छठी अनुसूची और राज्य के दर्जे की राजनीतिक मांग उठ रही है।
- 27 Sept 2025 3:53 PM IST
तेजस्वी ने कर्पूरी अतिपिछड़ा अधिकार संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर साधा निशाना
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 'कर्पूरी अतिपिछड़ा अधिकार संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "अब नीतीश कुमार जी बिहार चलाने के योग्य नहीं रह गए, अब उम्र हो गई। अब बिहार को तेज रफ्तार से तेजी के साथ विकास करना है। हम नई सोच के हैं नया बिहार बनाना है।
- 27 Sept 2025 3:25 PM IST
जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने महागठबंधन को लेकर उसमें कई दरारें
जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने महागठबंधन पर कहा, "उनके गठबंधन में कई दरारें हैं। कांग्रेस पार्टी ड्राइविंग सीट पर आना चाहती है, जो पहले पिछली सीट पर थी। सीट बंटवारे और गठबंधन का नेता कौन हो, इसे लेकर कई मतभेद हैं
- 27 Sept 2025 3:16 PM IST
आई लव मोहम्मद के बवाल के बीच लखनऊ में आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी और आई लव बुलडोजर लिखे वाले पोस्टर लगे
उत्तरप्रदेश में आई लव मोहम्मद के बवाल के बीच लखनऊ में आई लव बुलडोजर लिखे होर्डिंग लगवाए गए हैं। BJP नेता अमित त्रिपाठी ने कई सड़कों के किनारे ये होर्डिंग लगवाए हैं। इन पर 'आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी' और 'आई लव बुलडोजर' लिखा है
- 27 Sept 2025 3:05 PM IST
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वदेशी' 4जी नेटवर्क के शुभारंभ पर बड़ा बयान
'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क के शुभारंभ पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "यह न केवल बीएसएनएल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में असंभव कार्य संभव हो पाया है कि भारत ने अपना 4जी स्टैक का आविष्कार और विकास किया है
- 27 Sept 2025 3:04 PM IST
मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल, 40 अरेस्ट, 2000 पर FIR...बरेली बवाल पर बड़ा एक्शन
बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग शुक्रवार को 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर उतरे. देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन हिंसक टकराव टकराव में बदल गया, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
- 27 Sept 2025 2:55 PM IST
'ट्रंप ने बिल्कुल सही किया', H-1B सख्ती को सीनेटर का समर्थन, बोले- अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देने वाले बिल लाएंगे
अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन ने एच-1बी वीजा प्रोग्राम में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए अगले हफ्ते नया कानून पेश करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देना है, अमेरिकी श्रम विभाग ने 'प्रोजेक्ट फायरवॉल' लॉन्च किया है, जो एच-1बी वीजा दुरुपयोग को रोकने के लिए सबसे आक्रामक अभियान माना जा रहा है।
Created On :   27 Sept 2025 8:00 AM IST












