Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 31 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
31 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 31 May 2025 12:56 PM IST

    ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन- मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, "पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारे संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की है। उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया।

  • 31 May 2025 12:50 PM IST

    आज बड़ी संख्या में महिला वैज्ञानिक काम कर रही हैं- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज जितने भी हमारे बड़े स्पेस मिशन हैं, उनमें बड़ी संख्या में महिला वैज्ञानिक काम कर रही हैं। चंद्रयान-3 मिशन में तो 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर शामिल थीं। 

  • 31 May 2025 12:44 PM IST

    देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं- मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया। ये मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता अहिल्याबाई ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे, तो वहां आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी मिलेगी।

  • 31 May 2025 12:38 PM IST

    लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था। लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना। कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थी। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी

  • 31 May 2025 12:31 PM IST

    140 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा का अवसर- पीएम मोदी

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है, राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्याबाई होल्कर कहतीं थी की शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है।

  • 31 May 2025 12:30 PM IST

    पीएम मोदी ने दतिया और सतना हवाई अड्डों का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान से दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

  • 31 May 2025 12:18 PM IST

    महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे है पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्के का विमोचन किया। पीएम मोदी का संबोधन शुरु

  • 31 May 2025 12:16 PM IST

    देवी अहिल्याबाई के मार्ग पर ही पूरा शासन चल रहा है मोदी-मोहन यादव

     मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जम्बूरी मैदान में 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी आज जिस तरह शासन व्यवस्था चला रहे हैं ऐसा लगता है कि देवी अहिल्याबाई के मार्ग पर ही पूरा शासन चल रहा है।

  • 31 May 2025 12:11 PM IST

    पीएम ने महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई को पुष्पांजलि अर्पित की

    पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की।

  • 31 May 2025 12:06 PM IST

    सिंदूरी साड़ी पहनी महिलाओं ने तिरंगा लहराकर जोरदार स्वागत किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचने पर सिंदूरी साड़ी पहनी महिलाओं ने तिरंगा लहराकर जोरदार स्वागत किया। राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित 300वें जयंती वर्ष के अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन हो रहा है

Created On :   31 May 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story