Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Oct 2025 1:35 PM IST
मैहर और सतना जिले के दो सडक़ हादसों में 3 लोगों की मौत
मैहर और सतना जिले के दो अलग-अलग थाना अंतर्गत दो सडक़ हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर मामलों की जांच कर रही है।
- 4 Oct 2025 1:25 PM IST
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर फूंका
लखनवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम जाम में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में आग लगा दी।
- 4 Oct 2025 1:14 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 04-अक्टूबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 3 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 4 Oct 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 04-अक्टूबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.36 रुपये प्रति लीटर है। कल, 3 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 सितंबर, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 4 Oct 2025 1:02 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने आईटीआई टॉपर्स को किया सम्मानित, बिहार समेत युवाओं के लिए कई नई योजनाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विज्ञान भवन में आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के टॉपर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने आईटीआई छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित करने की परंपरा शुरू की थी। आज, हम इस गौरवशाली परंपरा का एक और अध्याय देख रहे हैं।
- 4 Oct 2025 12:49 PM IST
पीएम मोदी ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर किया याद, दो दशक पहले पूरी की थी 'मां भारती के सपूत' की आखिरी इच्छा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने 'मोदी आर्काइव' अकाउंट की एक पोस्ट को साझा करते हुए बताया, कैसे दो दशक पहले 'मां भारती के सपूत' श्यामजी वर्मा की अंतिम इच्छा को पूर्ण करने के लिए 'अत्यंत संतोषजनक' प्रयास किए गए। पीएम मोदी ने युवाओं से इस पोस्ट को अधिक से अधिक पढ़ने की अपील भी की है।
- 4 Oct 2025 12:41 PM IST
इंफाल हवाई अड्डे पर 21.36 किलो नशीला पदार्थ बरामद, दिल्ली आ रहे दो यात्री हिरासत में
मणिपुर के इंफाल हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपनी सतर्कता से बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को घरेलू उड़ान से दिल्ली जाने वाले दो यात्रियों के सामान से 21.36 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। दोनों यात्रियों को हिरासत में लेने के बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।
- 4 Oct 2025 12:28 PM IST
हस्तशिल्प से लेकर पर्यटन तक जीएसटी सुधार से जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में हस्तशिल्प, कृषि, पर्यटन और स्थानीय विशिष्टताओं में जीएसटी रेट को 5 प्रतिशत करने से प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, लागत कम हो रही है और बाजारों का विस्तार हो रहा है।
- 4 Oct 2025 12:17 PM IST
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बरेली जाने पर अड़ा, पुलिस ने लगाया पहरा
बरेली हंगामे के लगभग एक हफ्ते बाद शनिवार को हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखा गया। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बरेली में पुलिस की लाठियां खाने वाले लोगों से मिलने के लिए अड़ा रहा, लेकिन जगह-जगह पहरा लगा रही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
- 4 Oct 2025 12:05 PM IST
एमपी में 9 बच्चों की मौत के बाद Coldrif कफ सिरप बैन
मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप पीने की वजह से 9 बच्चों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद इस सिरप को बैन कर दिया गया है। इस मामले पर एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि सिरप को बनाने की कंपनी के अन्य उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। मामले की जांच-पड़ताल के लिए एक टीम का भी गठन किया गया है।
Created On :   4 Oct 2025 8:00 AM IST












