Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Sept 2025 12:15 PM IST
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने GST में हुए सुधारों पर दिया बयान
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने GST में हुए सुधारों पर कहा, "राहुल गांधी ने बहुत पहले कह दिया था कि GST को लेकर सभी वर्गों के लोग बहुत परेशान हैं। यह सरकार की जिम्मेदारी थी। कोरोना काल से लेकर नोटबंदी से लेकर, लगभग उनकी(राहुल गांधी) हर भविष्यवाणी सच सिद्ध हुई है। मौका था उनके(सरकार) सामने, यदि वे GST को सही समय जांच लेते तो इतनी परेशानी नहीं होती। महंगाई के दौर में बहुत तकलीफ देखनी पड़ी... सरकार ने इसमें बहुत देरी कर दी। जब UPA की सरकार थी तब भाजपा सरकार ने GST का विरोध किया था। सरकार बदलने के बाद आनन-फानन में GST लागू की गई।"
- 6 Sept 2025 11:56 AM IST
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 8 लाख रुपये का चालान कटने के मामले पर दी प्रतिक्रिया
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 8 लाख रुपये का चालान कटने के मामले पर कहा, "यह बात मेरी समझ के बाहर है कि 8 लाख का चालान कैसे कट गया। लेकिन क्या कहा जा सकता है भाजपा की सरकार है। सीएम योगी एक संत-महात्मा हैं। उन्हें इस ओर ध्यान देना चाहिए कि कैसे सरकारी अधिकारियों का आचरण बदल गया है, नहीं तो यह स्वयं उनके लिए हानिकारक होगा।"
- 6 Sept 2025 11:22 AM IST
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबियत को लेकर दी प्रतिक्रिया
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले 2-3 दिन से खराब चल रही थी। कल शाम अचानक उनकी पल्स रेट काफी नीचे आ जाने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। कल से वे डॉक्टरों की देख-रेख में हैं। अभी वे ठीक हैं। आगामी 2 से 3 दिन तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा, ऐसा डॉक्टर्स की राय है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में रहते हुए वे अधिकारियों से बातचीत करेंगे।"
- 6 Sept 2025 11:00 AM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड अपडेट
गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के खिलाफ 790 पृष्ठों का आरोपपत्र, पर्याप्त भौतिक साक्ष्य और संलग्नक के साथ, मेघालय के शिलांग में सोहरा उप-मंडल न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया।
- 6 Sept 2025 10:46 AM IST
मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया
मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अश्विन कुमार सुप्रा बताया जा रहा है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। बीते दिन मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की। मुंबई पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जिस फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल धमकी देने में किया गया, उसको बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी को नोएडा से मुंबई ले जा रही है। जहां आगे की जांच की जाएगी।
- 6 Sept 2025 10:33 AM IST
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम करा चुकी मनिका विश्वकर्मा के हाथ एक और बड़ी उपलब्धि
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम करा चुकी मनिका विश्वकर्मा के हाथ एक और बड़ी उपलब्धि लगी है। मनिका अयोध्या में होने वाली सितारों की रामलीला में सीता की भूमिका निभाएंगी। मनोज तिवारी, रवि किशन, पुनीत इस्सर और रजा मुराद जैसे कई जाने-माने अभिनेता इस रामलीला का हिस्सा बनेंगे।
- 6 Sept 2025 9:25 AM IST
अमेरिका ने भारत की तरह ब्राजील के निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया
अमेरिका ने भारत की तरह ब्राजील के निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ब्राजील से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, ब्राजील के राष्ट्रपति ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में टैरिफ मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
- 6 Sept 2025 9:22 AM IST
ट्रंप के प्रशासन के टैरिफ विवाद से निपटने के लिए एक साझा दृष्टिकोण तैयार करना है, ब्रिक्स समिट का मकसद
शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के टैरिफ विवाद से निपटने के लिए एक साझा दृष्टिकोण तैयार करना है। ब्राजील वर्तमान में ब्रिक्स का अध्यक्ष है।
- 6 Sept 2025 8:59 AM IST
ब्रिक्स समूह के शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिक्स समूह के एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोमवार को व्यापार और टैरिफ पर अमेरिका की नीतियों से उत्पन्न व्यापार व्यवधानों पर चर्चा के लिए बुलाया
- 6 Sept 2025 8:52 AM IST
महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व एक 'मंत्री' करेंगे
महासभा के 80वें सत्र की उच्च-स्तरीय आम बहस के लिए वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची के अनुसार, भारत का प्रतिनिधित्व एक 'मंत्री' करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे।
Created On :   6 Sept 2025 8:00 AM IST