Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Sept 2025 8:44 AM IST
संयुक्त राष्ट्र महासभा में ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा
संयुक्त राष्ट्र महासभा में ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा। उसके बाद अमेरिका का नंबर आएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को प्रतिष्ठित UNGA मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे
- 6 Sept 2025 8:35 AM IST
संयुक्त राष्ट्र महासभा में उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर को शुरू होगा। उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी, जिसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा। उसके बाद अमेरिका का नंबर आएगा।
- 6 Sept 2025 8:27 AM IST
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर को शुरू होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र में आम बहस को संबोधित नहीं करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर को शुरू होगा।
- 6 Sept 2025 8:17 AM IST
चालानों को भरने के लिए सपा को 847050 रुपये का भुगतान करना होगा।
समाजवादी पार्टी की 36 गाड़ियों का चालान हुआ है। इनमें सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के काफिले की 9-9 गाड़ियां भी शामिल हैं। इन चालानों को भरने के लिए सपा को 847050 रुपये का भुगतान करना होगा।
- 6 Sept 2025 8:12 AM IST
भारत अमेरिकी रिश्तों पर बोले ट्रंप
ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 'मैं हमेशा (नरेंद्र) मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है।
- 6 Sept 2025 8:05 AM IST
टैरिफ और रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका और भारत के रिश्तों में खटास
टैरिफ और रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका और भारत के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान से फिर चौंकाया है।
Created On :   6 Sept 2025 8:00 AM IST