विदेशा दौरा: पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हुए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हुए। वे एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा छह दिन की होगी। पीएम की यात्रा का उद्देश्य दोनों यूरोपीय देशों के साथ भारत की साझेदारी और मजबूत करना है।
आपको बता दें यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री मोदी कल फ्रांस के नीस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा को लेकर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, साथ ही संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसमें भारत, फ्रांस और अन्य देशों के शीर्ष नवाचार स्टार्टअप तथा वेंचर कैपिटल फंड शामिल होंगे।
यह भी पढ़े -दर्द, प्रेम और भावनाओं से भरी आवाज के जादूगर हैं जुबिन नौटियाल, राम मंदिर उद्घाटन के वक्त पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ
पीएम मोदी यात्रा के दूसरे चरण में स्लोवाकिया जायेंगे। यहां स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ वार्ता करेंगे। जबकि यात्रा के तीसरे चरण में, पीएम मोदी 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर समिट में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी जी-7 नेताओं और आमंत्रित भागीदार देशों तथा शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
यात्रा के आखिरी चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप कार्यक्रम, विवाटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पेरिस जाएंगे। पेरिस में पीएम मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित कर सकते है।
Created On :  
