UP Weather: यूपी में मौसम का करवट, एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। इस समय सुबह और शाम को थोड़ी-थोड़ी ठंड पड़ने लगी है। लेकिन दिन में तेज धूप और मौसम सामान्य हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते पूर्वांचल यूपी के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है।
यह भी पढ़े -एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का दो टूक जवाब- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते, लेकिन कानून तो सबको मानना पड़ेगा
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार (23 अक्टूबर) को किसी तरह के बारिश के आसार नहीं हैं। यूपी में शुष्क मौसम 27 अक्टूबर तक रहेगा।
24 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जो उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। लेकिन, यूपी में इसका असर 28 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। इस दौरान पूर्वांचल के इस कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़े -पेरिस में जान्हवी कपूर ने पहनी मलमल खादी साड़ी, रिया कपूर बोलीं- 'ये भारत की धरोहर का सम्मान है'
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान ह। वहीं, नोएडा-गाजियाबाद में भी आज मौसम शुष्क रहेगा। गाजियाबाद में आज एक्यूआई 323 पहुंच गया जो बेहद खराब श्रेणी की हवा मानी जाती है।
Created On :  

