- कोलकाताः स्ट्रैंड रोड पर बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 9 की मौत, मौके पर पहुंचीं CM ममता
- बंगालः CM ममता बनर्जी आज जाएंगी नंदीग्राम, 10 मार्च को करेंगी नामांकन
- संसद में आज से सामान्य कामकाज, लोकसभा-राज्यसभा में कोरोना से पहले जैसे होगा काम
- जयपुरः चलती कार में 12 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
- JEE Mains Result 2021: एनटीए ने जारी किया रिजल्ट, 6 छात्रों का स्कोर 'परफेक्ट 100'
संस्कृति: गाय को साक्षी मानकर वैदिक परंपरा से शादी करेगा सूरत का ये जोड़ा

डिजिटल डेस्क, सूरत। ऐसा शायद कलयुग में पहले कभी भी नहीं हुआ है कि किसी ने अपनी शादी में गाय को आमंत्रित किया हो। इस आधुनिक दौर में भारतीय संस्कृति को बचाना एक चुनौती बन गई है। इसी बीच गुजरात के सूरत जिले का एक कपल गाय को साक्षी मानकर शादी करना चाहता है। अपनी शादी के लिए वर और वधु पक्ष की ओर से इनविटेशन कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। आश्चर्य की बात ये है कि ये कार्ड भी भारत की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत में छपवाए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी वैदिक रीति - रिवाज से होनी है।
तीन फरवरी को होनी है शादी
सूरत में रोहित कुमार अपनी वधु अभिलाषा के साथ 3 फरवरी को सात फेरे लेंगे। दोनों के परिजनों ने गौमाता की शोभायात्रा और गौमाता की साक्षी में शादी की सभी रस्मों को पूरा करने का फैसला किया है। शादी के दौरान दो गाय और एक बछड़े के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। बता दें कि मेहमानों को भेजा गया इनविटेशन कार्ड 5 पन्नों का है।
ये भी पढ़ें: खंडवा: अनोखी शादी, बारात लेकर दुल्हों के घर पहुंची दुल्हनें
पर्यावरण के प्रति जागरूकता
रोहित और अभिलाषा दोनों के परिवार राजस्थान से बिलॉन्ग करते हैं और उनका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। शादी में एक रिवाज के अंतर्गत मिट्टी के 5000 ग्लास का इस्तेमाल भी किया जाएगा। बता दें कि अभिलाषा प्रोफेशन से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं और रोहित बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में PhD कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पाटीदार समुदाय की दो दुल्हनें सिर पर साफा बांध और हाथ में तलवार लिए घोड़ों पर सवार होकर अपने दुल्हों से विवाह करने पहुंची थीं। इस विवाह में भी वर और वधु दोनों पक्षों ने पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए रुमाल में निमंत्रण प्रिंट कराया था। साथ ही अपने अतिथियों को प्रदूषण के प्रति जागरूकता के लिए पीपल, नीम और तुलसी के 51-51 पौधें भेंट किए थे। दुल्हनों की बारात का उद्देश्य 'महिलाओं के साथ पुरूओं के समान बर्ताव' को प्रेरित करना था।
ये भी पढ़ें: US: दुल्हन ने अपनी शादी में गेस्ट से मांगी एंट्री फीस, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोल
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।