द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति कायर्काल का एक वर्ष पूरा, तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगी राष्ट्रपति

  • भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति
  • राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का एक साल पूरा
  • छात्रों से करेगी बातचीत

ANAND VANI
Update: 2023-07-25 04:02 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कायर्काल को मंगलवार को एक साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगी।  दौरे के दौरान राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 25 से 27 जुलाई तक ओडिशा दौरे पर रहेंगी। जहां राष्ट्रपति अटूट-बंधन परिवार द्वारा आयोजित मेडिकल छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत कर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रपति राजभवन के एक नए भवन की आधारशिला रखेंगी।  26 जुलाई को राष्ट्रपति कटक में ओडिशा हाई कोर्ट के 75वें वर्ष समारोह के समापन सत्र में हिस्सा लेगी।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 26 जुलाई को एससीबी मेडिकल कॉलेज और कटक के वार्षिक समारोह कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इसके अलावा ओडिशा की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक दीक्षांत समारोह में भी राष्ट्रपति शिरकत करेंगी। अगले दिन 27 जुलाई को राष्ट्रपति  राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगी। मुर्मू प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष थीम लॉन्च करेंगी। इसके अलावा वे भुवनेश्वर के दसाबतिया में इसके लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगी।

Tags:    

Similar News